लंबित मांगों के विरोध में दीवानी न्यायालय के कर्मचारियों ने किया संकेतिक प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर 7 अप्रैल तक कर्मचारी करेंगे कार्य

दीवानी न्यायालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराते हुए कार्य किया। सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा शासन द्वारा लगातार कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है, जिससे कर्मचारियों की लंबित मांगो को पूरा नही किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि काला फीता बांधकर यह सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन सात अप्रैल तक अनवरत चलता रहेगा।
 
प्रतापगढ़

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 04 अप्रैल:- दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर मंगलवार को संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र धर द्विवेदी के अगुवाई में कर्मचारियों की लंबित मांगो व शासन द्वारा की जा रही उपेक्षा के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया है। इस दौरान दीवानी न्यायालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराते हुए कार्य किया। सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा शासन द्वारा लगातार कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है, जिससे कर्मचारियों की लंबित मांगो को पूरा नही किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि काला फीता बांधकर यह सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन सात अप्रैल तक अनवरत चलता रहेगा। इसके बावजूद यदि सरकार के कान में जूं न रेंगी तो प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर समूचे प्रदेश के कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे। इस दौरान प्रमुख रुप से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरिगोविंद सिंह, केंद्रीय नाजिर छोटे लाल, मोहम्मद मिन्नत उल्ला सुहैल, सुनील पांडेय, सूर्यप्रकाश पांडेय, अभिनव सिंह, वरुण त्रिपाठी, राहुल शर्मा, दिलीप कुमार रजक, पवन कुमार, अजीत सिंह, पवन मिश्र, औतम गिरि, नीलेश मिश्र, जितेंद्र मिश्र, विनोद सरोज, मोहित मिश्र, लवलेश मिश्र, सुश्री उर्मिला राणा, सुश्री सरिता सिंह, श्रीमती कंचन सरोज सहित आदि दीवानी न्यायालय के कर्मचारीगण मौजूद रहे। सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन का संचालन संघ के महामंत्री कमलेश सिंह ने किया।