अक्षत वितरण अभियान में काशी के सह प्रान्त प्रचारक भी प्रतापगढ़ पहुंचे।

उन्होंने कहा कि श्री राम के प्रति जन जन के हृदय में अपार श्रद्धा का भाव है| पूरा समाज संगठित होकर 22 जनवरी के उस क्षण की प्रतीक्षा कर रहा है जब भगवान श्री राम बाल स्वरूप में श्री राम मंदिर में विराजमान होंगे|
 
ग्लोबल भारत न्यूज

अक्षत वितरण अभियान में काशी के सह प्रान्त प्रचारक भी प्रतापगढ़ पहुंचे।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 8 जनवरी।

उन्होंने कहा कि श्री राम के प्रति जन जन के हृदय में अपार श्रद्धा का भाव है| पूरा समाज संगठित होकर 22 जनवरी के उस क्षण की प्रतीक्षा कर रहा है जब भगवान श्री राम बाल स्वरूप में श्री राम मंदिर में विराजमान होंगे| 

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनने का उत्साह पूरे समाज में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है| 

उन्होंने कहा कि श्री राम हमारे आराध्य हैं, श्री राम भारत के सांस्कृतिक प्रतिबिंब हैं| राम ही राष्ट्र हैं। श्री राम सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता के साक्षात मूर्त स्वरूप हैं | 

22 जनवरी भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक तिथि है| भगवान श्री राम का प्राकट्य इस धरा पर मर्यादा की रक्षा के लिए हुआ | उन्होंने अपने जीवन काल में पूरे समाज को संगठित करके अपने जीवन के प्रत्येक क्षण से आदर्श जीवन का और आदर्श मानव का संदेश दिया| 

सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने आह्वान किया हम सभी इस महायज्ञ में 22 जनवरी की सायंकाल ऐसी दीप मलिक जलाएं की पूरी धरा पर कहीं अंधकार न रह जाए| भगवान राम के विराजमान होने का दिन महोत्सव के रूप में मनाया जाए |प्रत्येक व्यक्ति इस महोत्सव का साक्षी हो रहा है| यह हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है। 

उन्होंने कहा कि अपने-अपने घर को सजाने के साथ ही इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाया जाए।

इस क्रम में सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने प्रतापगढ़ नगर के सर्वेश्वरीपुरम, सिविल लाइन आदि क्षेत्रों में विभाग प्रचारक प्रवेश, जिला संघ चालक चिंतामणि दुबे, जिला प्रचारक शिव प्रसाद, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ सौरभ पांडेय, प्रतापगढ़ जिले के अभियान के सह संयोजक डॉ रंगनाथ शुक्ल के साथ घर-घर पूजित अक्षत, चित्र और पत्रक  देकर सभी से 22 जनवरी को अपने स्थानीय मंदिर पर पूजन, हवन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, श्री राम नाम जप के साथ ही उत्सव मनाने का आग्रह किया| 

इस अवसर  पर डॉ पीयूषकांत शर्मा, शिशिर खरे, नगर संघ चालक राजनारायण सिंह, सह नगर संघचालक विजय सिंह, डॉ चेतप्रकाश पांडेय ,नगर प्रचारक आलोक,  विनोद पांडेय, डॉ आर पी सिंह, अभय सिंह बबलू, सूर्यकांत निराला, ऋचा सिंह, रेनू पांडेय, डॉ दीप्ति पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री चंदन, सभासद सुनील दुबे, तुषार दत्त मिश्र, विनोद रजक, धर्मेंद्र सिंह, सुभाष ओझा, अशोक शर्मा, दिनेश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे|