'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने दिखाई हरी झंडी।

इस अवसर पर कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर, कहा कि सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' निकाली जा रही है, जो गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करेगी।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने दिखाई हरी झंडी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 24 नवम्बर।

इस अवसर पर कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर, कहा कि सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' निकाली जा रही है, जो गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करेगी।

संसदीय आचार समिति लोकसभा के चैयरमैन, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रभारी विनोद सोनकर ने कुंडा डाक बंगले में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान एवं युवाओं के लिये अनेकों योजनाएं चलाई। 

उन्होंने कहा कि आज सरकार की योजनाएं आम जन मानस तक पहुंच रही है। यही नहीं, अभी तक जिन लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है ऐसे लोगों को भी सरकार की योजनाओ का लाभ फार्म भरवा कर दिया जायेगा। सांसद विनोद सोनकर ने सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताया। 

इस अवसर पर सांसद विनोद सोनकर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने वोटर चेतना अभियान की बैठक भी कुंडा डाक बंगला में की। 

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी दिनों में मतदाता सूची में 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर लिए लोगों का नाम बढ़वाने का अनुरोध किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्या, जिला महामंत्री सतीश चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, सांसद के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमा शंकर पटेल, मंडल अध्यक्ष मोनू शुक्ल, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, सरोज त्रिपाठी, योगेंद्र नाथ मिश्र मौला, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहराब, बबलू मिश्र, मुन्ना मिश्र, मायापति तिवारी, प्रेम नाथ दीक्षित, सुरेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।