राष्ट्रीय विधिक दिवस पर विधिवेत्ताओं ने लिया सामूहिक संकल्प।

प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील में 'आल इंण्डिया रुरल बार एसोसिएशन' के राष्ट्रीय अघ्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में भारतीय संविधान के प्रति आस्था के साथ विधि ब्यवस्था की मजबूती का सामूहिक संकल्प लिया गया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

राष्ट्रीय विधिक दिवस पर विधिवेत्ताओं ने लिया सामूहिक संकल्प।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 9 नवम्बर।

प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील में 'आल इंण्डिया रुरल बार एसोसिएशन' के राष्ट्रीय अघ्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में भारतीय संविधान के प्रति आस्था के साथ विधि ब्यवस्था की मजबूती का सामूहिक संकल्प लिया गया।

वकीलों ने उक्त संकल्प कार्यक्रम में भारत माता का जयघोष भी किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि संविधान व कानून का पालन करते भारत दुनिया का सर्वश्रेब्ठ सभ्य राष्ट्र बना है।

कार्यक्रम का संयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण  के पीएलवी निरंजन प्रकाश तिवारी ने किया।

 कार्यक्रम का संचालन पैनल लायर सिंटू मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष लाल विनोद प्रताप सिंह और महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, विपिन  शुक्ल, वरिब्ठ अधिवक्ता शिवनारायण शुक्ल,  प्रमोद सिंह, शेष तिवारी, अंबुज पांण्डेय, शिवेन्द्र तिवारी सहित सैंकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।