भयहरण नाथ धाम में महाशिवरात्रि पर 'महाकाल महोत्सव' का भव्य आयोजन।

धाम में महाशिवरात्रि पर भक्तो की भारी भीड़ हुई। शिव भक्तों के रेला व मेला ने संपूर्ण धाम व समाज को शिवमय कर दिया। प्रबन्ध समिति के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से उत्तम व्यवस्था किया ।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

भयहरण नाथ धाम में महाशिवरात्रि पर 'महाकाल महोत्सव' का भव्य आयोजन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

भयहरणनाथ धाम, प्रतापगढ़, 10 मार्च।

धाम में महाशिवरात्रि पर भक्तो की भारी भीड़ हुई। शिव भक्तों के रेला व मेला ने संपूर्ण धाम व समाज को शिवमय कर दिया। प्रबन्ध समिति के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से उत्तम व्यवस्था किया ।

कंट्रोल रूम, भूला भटका शिविर का संचालन कर लोगो की सहायता की गई। 

थानाध्यक्ष जेठवारा धर्मेंद्र सिंह के संयोजन में पुलिस व कार्यकर्ता की उत्तम व्यवस्था रही। कोषाध्यक्ष लाल जी सिंह व कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र ने सुबह से ही कंट्रोल रूम से मेला व मंदिर व्यवस्था समितियों के माध्यम से व्यवस्था संचालन में सहयोग किया। 

अस्वस्थता की स्थित में महासचिव समाज शेखर ने प्रयागराज स्थित अपने शिविर कार्यालय से सभी व्यवस्था पर निगाह रखते हुए समन्वय स्थापित करते हुए सहयोग करते रहे। 

विधायक जीत लाल पटेल व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव ने मेला व महोत्सव में प्रतिभाग करके आयोजन समिति की सारहना की ।

सुबह 4 बजे से भोले बाबा का दर्शन पूजन शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा। अनुमान के अनुसार लगभग दिनभर में लगभग 2 लाख से अधिक लोगो ने दर्शन पूजन किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, पुजारी भोला नाथ, मेला संयोजक कमला कांत मिश्र, सचिव अनिल मिश्र, संजय गुप्ता, राजीव नयन मिश्र, राज किशोर मिश्र, उमाकांत पांडेय, सुरेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, तेज प्रताप सिंह, रामू शुक्ला आदि ने भूमिका निभाई। 

प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम के 24 वें महाकाल महोत्सव में लोक संस्कृति विकास संस्थान प्रयागराज द्वारा श्री रामायण की कथक मय प्रस्तुति से पूरा धाम क्षेत्र भक्तिमय हो गया। प्रिन्सी नृत्य दल और आदि नृत्य दल की भक्ति भाव पूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। 

प्रख्यात उद्घोषक शरद मिश्र के संयोजन में विविध प्रस्तुतियां हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्लोबल ग्रींस के अध्यक्ष संजय पुरुषार्थी ने कार्यक्रम व महोत्सव की सराहना की। 

भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा आयोजित महाकाल महोत्सव के दूसरे दिन पर्यावरण व किसान सम्मेलन का आयोजन भारतीय किसान यूनियन अंबावत द्वारा किया गया।  वहीं नव भारती किसान संगठन द्वारा किसान सहायता शिविर का आयोजन किया गया। 

किसान नेताओं व वक्ताओं ने कहा की रामराज्य के लिए सभी को त्याग और समर्पण से अपनी जिम्मेदारी एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में निभानी ही होगी। 

सभी को समान रूप से तरक्की करने का अवसर मिले यही सबकी कामना हो तभी सबका कल्याण होगा। 

जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह व प्रदेश सचिव अभय सिंह ने भयहरण नाथ धाम व क्षेत्र में धार्मिक व सार्वजनिक भूमि पर हुए कब्जों को समाज के विकास में बाधा बताते हुए सभी के सहयोग से प्रभावी भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। प्रतापगढ़ व प्रयाग राज जनपद के किसानों ने प्रतिभाग किया। 

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर श्री भयहरण नाथ काव्योत्सव का भव्य आयोजन हुआ। प्रसिद्ध कवियत्री नीलिमा मिश्रा की अध्यक्षता व डॉ अशोक अग्रहरी के संयोजन संचालन में एक दर्जन से अधिक कवियों ने अपनी बेहतरीन रचनाएँ प्रस्तुत की। 

कवियों में प्रमुख रूप से शिवम भगवती, राज कुमार जाहिल, अमर नाथ बेजोड़, अमित शर्मा, प्रशांत भरुहिया, चांदनी दुबे, निखिलेश मालवीय, राजेश हर्ष पुरी, राजेश यादव व स्नेहलता ने काव्य पाठ किया। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुष सिंह व जितेश वैश्य मौजूद थे। सभी कवियों का स्वागत व सम्मान अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व महासचिव समाज शेखर ने किया। 

प्रथम दिन भयहरण नाथ धाम में 24 वें महाकाल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। सर्व प्रथम भगवान भोले भयहरण नाथ का विधिवत शिवाभिषेक हुआ। तदोपरांत सर्व कल्याण व रामराज्य हेतु शिव यज्ञ किया गया। 

प्रसिद्ध लोक गायिका प्रतिमा मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत " शिव के राम "अवधी लोक गीतों पर पूरा धाम क्षेत्र झूमने पर मजबूर हो गया। प्रतिमा मिश्रा ने "हम केहु का काहे डेराई, जब भयहरण बाबा का जलवा चढ़ाई " अवधी गीत को भोले बाबा और महोत्सव को समर्पित किया। 

राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय द्वारा भोले बाबा व प्रभु श्री राम जी पर आधारित पांडुलिपि प्रदर्शनी की शुरुवात की गई। 

भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा जन सहयोग तथा लोक भागीदारी से आयोजित 24 वें महाकाल महोत्सव का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम मे प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका चौहान द्वारा भोले बाबा व श्री राम जी पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई जिसकी खूब सराहना हुई। संत कवि अक्षत शिवम की पुस्तक रोशनी नही आती का हुआ लोकार्पण हुआ। 

सर्व प्रथम धाम के महासचिव समाज शेखर ने सभी का स्वागत करते हुए  25 वर्ष की धाम व महोत्सव की अभी तक की प्रगति से सभी को अवगत कराया। 

मुख्य अतिथि के रूप में श्रृंगवेरपुर धाम प्रयाग के अध्यक्ष बाल कृष्ण पांडेय ने कहा की धाम व महोत्सव के विकास में सरकार व समाज को अपनी महत्व पूर्ण भूमिका निभानी ही होगी तभी संपूर्ण समाज की प्रगति व कल्याण होता रहेगा। 

विशिष्ट अतिथि गीत ऋषि उदय चंद्र परदेशी ने कहा की भयहरण नाथ धाम की गतिविधिया अपने आप में विशिष्ट है, सबके भले व कल्याण के लिए हो रहे प्रयास रामराज्य की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव संगठन राज किशोर मिश्र ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से  पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर व सहायक पांडुलिपि अधिकारी हरिश्चंद्र दुबे, पुजारी भोला नाथ तिवारी, उपाध्यक्ष संगठन डॉ अमर बहादुर सिंह, उप सचिव अमरेश मिश्र, कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र, यथार्थ शेखर, लाल चंद्र जौहर, अवधेश मिश्र, शुभम शुक्ल, धीरेंद्र शुक्ल, फूलचंद्र पटेल, राम चंद्र गौतम , राज कुमार आदि मौजूद थे।