विधायकों के सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल के साथ विधायक मोना ने किये रामलला के दर्शन-पूजन

अयोध्या में प्रदेश के विधायकों के सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल के साथ क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मंडल दल  की नेता आराधना मिश्रा ने भी लोकमंगल की कामना के साथ श्री रामलला के दर्शन पूजन किये। 
 
ग्लोबल भारत न्यूज

विधायकों के सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल के साथ विधायक मोना ने किये रामलला के दर्शन-पूजन

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज,प्रतापगढ़, 11 फरवरी।

अयोध्या में प्रदेश के विधायकों के सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल के साथ क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मंडल दल  की नेता आराधना मिश्रा ने भी लोकमंगल की कामना के साथ श्री रामलला के दर्शन पूजन किये। 

विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व  में सर्वदलीय विधायकों के प्रतिनिधि मंडल के साथ विधायक आराधना मिश्रा मोना ने श्रीरामलला के दर्शन कर देश तथा प्रदेश के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के भी विकास में निरन्तरता तथा लोगों के सुख एवं समृ़द्वि तथा कल्याण की मंगल कामना की। 

सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल में विधायक आराधना मिश्रा मोना को विधानसभा अध्यक्ष के साथ श्रीरामलला के  दर्शन पूजन की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में भी खुशी देखी गयी। 

विधायक मोना के अयोध्या में दर्शन पूजन किये  जाने की जानकारी यहां मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल द्वारा जारी एक विज्ञाप्ति में दी गई।