नफीस खान प्रतापगढ़ में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चुने गए।

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी द्वारा ज़ारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आशीष शुक्ल जिला उपाध्यक्ष, मुन्ना लाल यादव जिला महासचिव व मंजू गौतम जिला महासचिव (महिला) निर्वाचित घोषित हुए हैं।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

नफीस खान प्रतापगढ़ में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चुने गए।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 15 जनवरी।

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी द्वारा ज़ारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आशीष शुक्ल जिला उपाध्यक्ष, मुन्ना लाल यादव जिला महासचिव व मंजू गौतम जिला महासचिव (महिला) निर्वाचित घोषित हुए हैं ।

प्रदेश महासचिव के पद पर श्रीमती वंदना त्रिपाठी को निर्वाचित घोषित किया गया।

जनपद प्रतापगढ़ की विधान सभाओं में क्रमशः विधानसभा रानीगंज क्षेत्र में मो0 जावेद अध्यक्ष, विधानसभा विश्वनाथगंज क्षेत्र में अभिषेक प्रताप सिंह अध्यक्ष, रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में अभिनव शुक्ला अध्यक्ष, प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में अनुज कुमार पांडेय अध्यक्ष व पट्टी विधानसभा क्षेत्र में विपिन सिंह अध्यक्ष चुने गए।

उन्होंने बताया कि कुंडा विधानसभा क्षेत्र में भूपेंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष व पंचम सरोज को सचिव, बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में मोहम्मद साजिद अध्यक्ष व सुशील गौतम को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने सभी नव निर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई एवम उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।