बाबा घुइसरनाथ धाम में 'राष्ट्रीय एकता महोत्सव' का हुआ भव्य आयोजन।

महोत्सव के अटठाईस वर्षो की उपलब्धियों तथा बाबा घुइसरनाथ की महिमा को लेकर 'महोत्सव दर्पण' नामक स्मारिका का समारोहपूर्वक विमोचन भी हुआ। 
 
ग्लोबल भारत न्यूज

बाबा घुइसरनाथ धाम में 'राष्ट्रीय एकता महोत्सव' का भव्य आयोजन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

घुइसरनाथ धाम, प्रतापगढ़।

महोत्सव के अटठाईस वर्षो की उपलब्धियों तथा बाबा घुइसरनाथ की महिमा को लेकर 'महोत्सव दर्पण' नामक स्मारिका का समारोहपूर्वक विमोचन भी हुआ। 

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा महोत्सव की संयोजिका एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने प्रस्तुति देने वाले चोटी के कलाकारों को मोमेण्टो तथा शॉल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी व संचालन राजेन्द्र विश्वकर्मा हरिहर ने किया। वहीं शानदार प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सारस्वत सम्मान कर हौसला आफजाई की।

भजन संकीर्तन तथा भाव नृत्य व तिरंगे की मंच पर खूबसूरत छटा दिखाई देती रही।

दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज से महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने रात के तीसरे पहर तक जलवा बिखेरा। 

लखनऊ के सनी राज म्यूजिकल ग्रुप के रोहित तथा प्रकाश ने शिव वंदना तथा भवागन श्रीगणेश की स्तुति के सुरों का संगम बनाया तो लोग जयघोष के जोश में दिखे। 

भगवान श्रीराम की भी आराधना के साथ ग्रुप के कलाकारों ने नारी शक्ति की प्रेरणा से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। 

ऊँ नमः शिवाय तथा राम आये अवध की ओर की आध्यात्मिक प्रस्तुति लोगों में प्रसन्नता देखी गयी। मशहूर कलाकार मीनू तिवारी के होली नृत्य पर भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध देखा गया। 

सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने आजु मिथिला नगरिया..., नाचे नन्दलाल.. कजरी कईसे खेलन जईबो पर कलाकार जान्हवी, समृद्धि, प्राची, अंशिका, रीता, साक्षी, जया का धमाल दिखा। 

फूलों की होली की भावपूर्ण प्रस्तुति को दर्शकों ने जमकर सराहा। इससे उत्साहित कलाकारों ने दर्शक दीर्घा में पहुंचकर फूलों की होली की रंगत चढ़ाई। 

महोत्सव में गीत और गजल तथा लोकगीत, भोजपुरी का भी देर रात तक धमाल दर्शकों की वाहवाही में दिखा। 

बाबा धाम में महोत्सव की संयोजिका एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना के संपादन में जिले के डीएम संजीव रंजन तथा एसपी सतपाल अंतिल व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने उन्तीसवें महोत्सव पर स्मारिका की परम्परा को लेकर सराहना की। 

महोत्सव दर्पण में बाबा घुश्मेश्वर के भव्य आध्यात्मिक गौरव तथा बाबा से जुडी जनश्रुति एवं धाम के माहात्म्य व पर्यटन विकास से जुडी उन्तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव दर्पण-2024 में विधायक मोना ने संपादकीय लेख में धाम के सुयश व सुकीर्ति तथा प्रगति के संकल्प में धाम की उपलब्धियों का बेहतरीन खाका खींचा है। 

स्मारिका महोत्सव दर्पण के जरिये लोगो को बाबा धाम की महत्ता, पौराणिकता एवं पर्यटन नगरी के अदभुत विकास की भी वृहद जानकारियां दी गई।

महोत्सव दर्पण मे बाबा घुइसरनाथ के स्वस्फुटित लिंग के सुफल मंगलफल और सई पार स्थित करील के वृक्ष तथा उपलिंग बूढ़ेश्वरनाथ के साथ प्रथम महोत्सव की शुरूआत से लेकर विगत अटठाईस वर्षो से हो रहे महोत्सव की सांस्कृतिक उपलब्धियो पर भी प्रकाश डाला गया है। 

महोत्सव दर्पण में बाबा धाम मे दो-दो पैदल यात्री सेतु, एकता सरोवर, सांस्कृतिक रंगमंच, सीसी परिक्रमा मार्ग, सोलर पावर प्लांट, परिक्रमा छाजन, पेयजल टंकी, चिकित्सालय व विद्युत उपकेंद्र के साथ जुडी विकास गाथा का भी सचित्र प्रस्तुतीकरण लोगों को पसंद आया। 

विमोचन समारोह का संचालन महोत्सव दर्पण के कार्यकारी संपादक ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। 

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय, एसडीएम प्रवीण द्विवेदी, सीओ रामसूरत सोनकर, तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विशालमूर्ति मिश्र, भगवती प्रसाद तिवारी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, सुधाकर पाण्डेय, डॉ. अमिताभ शुक्ल, आशीष उपाध्याय, रामबोध शुक्ल, लल्लन सिंह, रिंकू सिंह परिहार, आशुतोष मिश्र, अशोकधर द्विवेदी आदि रहे।