संस्कृत परिषद द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई।

नगर स्थित संस्कृत परिषद के कार्यालय में आयोजकों ने मंगलवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद करते हुए उनकी जयंती समारोहपूर्वक मनाया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 23 जनवरी।

नगर स्थित संस्कृत परिषद के कार्यालय में आयोजकों ने मंगलवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद करते हुए उनकी जयंती समारोहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नेताजी सुभाषचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति को नमन किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि भारत रत्न नेताजी सुभाषचंद्र बोस राष्ट्र के नवनिर्माण में सदैव युवा क्रांति की विचारधारा को प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत परिषद के अध्यक्ष आचार्य राजेश मिश्र व संचालन संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने किया। 

इस मौके पर आचार्य त्रिवेणीधर शुक्ल, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष केके सरोज, चंद्रप्रकाश तिवारी मुन्ना, संदीप ओझा, सुमित त्रिपाठी, अशोक शुक्ल, शिवकुमार शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह आदि रहे।