22 जनवरी को सायंकाल सभी राम भक्त अपने-अपने घरों को दीपावली जैसा सजाकर उत्सव मनाएंगे।

विभाग प्रचार प्रमुख एवं श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान के  जिला सहसंयोजक प्रभा शंकर पांडेय एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक राजन जी ने आज यह जानकारी दिया। 
 
ग्लोबल भारत न्यूज

22 जनवरी को सायंकाल सभी राम भक्त अपने-अपने घरों को दीपावली जैसा सजाकर उत्सव मनाएंगे।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज 

प्रतापगढ़, 9 जनवरी।

विभाग प्रचार प्रमुख एवं श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान के  जिला सहसंयोजक प्रभा शंकर पांडेय एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक राजन जी ने आज यह जानकारी दिया। 

उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा  संपर्क अभियान समिति प्रतापगढ़ के संयोजकत्व में राम भक्त लगातार जिले के अनेक स्थानों पर अयोध्या से आया हुआ पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं पत्रक लेकर प्रत्येक घर आमंत्रण स्वरूप संपर्क कर रहे हैं। 

प्रत्येक परिवार को यह संदेश बता रहे हैं कि दिनांक 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर है इस अवसर पर हम सभी अपने गांव के निकट के मंदिर में दिन में एकत्रित होकर भजन कीर्तन पूजन हनुमान चालीसा का पाठ सुंदरकांड का पाठ एवं आध्यात्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। 

यह संपर्क अभियान लगातार 15 जनवरी 2024 तक चलता रहेगा। 16 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2024 तक प्रतिदिन गांव गांव प्रभात फेरी निकालेगे। और हम सब पूरे समाज को सुखमय वातावरण बनाने के लिए साथ मिलकर प्राण  प्रतिष्ठा महोत्सव को पूरे वैभव के साथ संपन्न करेंगे। 

गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा है कि राम के राज्य में किसी भी मनुष्य को किसी प्रकार का कष्ट नहीं था ।हर प्रकार से व्यक्ति संपन्न था ।राग द्वेष को भूलकर सभी में भाईचारे और आपसी सद्भाव का व्यवहार परिलक्षित होता था।

आज वही वातावरण हम सब के समक्ष दिखाई दे रहा है। हर व्यक्ति हर प्रकार के भेदभाव को भूलकर भगवान श्री राम के अपने घर में विराजने के उत्सव को मनाने के लिए तत्पर है। 

भगवान श्री राम के जीवन से पूरे समाज को समरस होने का संदेश मिलता है ।उनके आदर्शों पर चलकर हम समाज को एक सूत्र में बांध सकते हैं। दिनांक 1 जनवरी 2024 से दिनांक 8 जनवरी 2024 तक कुल 89000 परिवारों में आमंत्रण स्वरूप पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र एवं पत्रक लेकर संपर्क किया गया। 

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा संपर्क अभियान को संचालित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिवप्रसाद जी, जिला कार्यवाह हेमंत जी, अभियान के जिला सहसंयोजक शिव शंकर सिंह जी, विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री चंदन जी, विभाग मंत्री रजनीश जी, मनीष रावत जी, विवेक कुमार जी, अशोक शर्मा जी, प्रभात मिश्रा, सीतांशु, पंकज तिवारी, सुनील दुबे, जिला प्रचार प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव, रामचंद्र, अशोक शर्मा, धीरज, रुचि केसरवानी, सारिका श्रीवास्तव, सरोज सिंह, अनामिका उपाध्याय, सतीश, राजेंद्र विक्रम सिंह, शैलेश, विजय, राम उजागर आदि अनेक राम भक्त संपर्क अभियान में संलग्न हैं।