वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर स्थानीय कांग्रेस जनों ने यज्ञादि अनुष्ठान करके अपने नेता के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान डॉ.नीरज त्रिपाठी ने संकल्प लेकर यज्ञ हवन, आरती और प्रसाद वितरण करके श्री प्रमोद तिवारी के दीर्घायु एवं राजनैतिक जीवन में सफलता के लिए हनुमानजी से प्रार्थना किए l
 
ग्लोबल भारत न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर स्थानीय कांग्रेस जनों ने यज्ञादि अनुष्ठान करके अपने नेता के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 16 जुलाई।

इस अवसर पर मुख्य यजमान डॉ.नीरज त्रिपाठी ने संकल्प लेकर यज्ञ हवन, आरती और प्रसाद वितरण करके श्री प्रमोद तिवारी के दीर्घायु एवं राजनैतिक जीवन में सफलता के लिए हनुमानजी से प्रार्थना किए l 

दिनांक 16/07/2023 को यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस सदर विधानसभा प्रतापगढ़ डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता एवम कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य राज्यसभा सांसद माननीय श्री प्रमोद तिवारी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ के ट्रेजरी चौराहा स्थित श्री हनुमान मन्दिर के पवित्र प्रांगण में पांच विद्वान पंडितों की देखरेख में मुख्य यजमान डॉ.नीरज त्रिपाठी ने संकल्प लेकर हवन- यज्ञ, आरती, प्रसाद वितरण करके श्री प्रमोद तिवारी जी के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु होने एवं राजनैतिक जीवन में सफलता प्राप्त करने की कामना के साथ श्री हनुमान जी से प्रार्थना किए।

इस अवसर पर डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय राजनीति के दिग्गज महानायक श्री प्रमोद तिवारी जी एक ऐसे अजेय योद्धा हैं जिन्होंने आज तक जितने भी चुनाव लड़े सभी चुनाव जीते l 

उन्होंने कहा कि श्री तिवारी रामपुर खास विधानसभा से 9 बार लगातार एक ही पार्टी और एक ही सिंबल पर चुनाव जीते। 

कहा कि एक ही विधानसभा से विधायक रह कर उन्होंने अपना नाम 'गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड' में नाम अंकित कराया। यही नहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा में आदर्श विधायक के रूप में उनको सम्मानित किया गया।

नीरज तिवारी ने बताया कि वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष, परिवहन मंत्री, ऊर्जा मंत्री, 2 बार राज्यसभा सांसद एवं 18 वर्ष तक कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता रहे। कहा कि श्री प्रमोद तिवारी आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल रहेंगे।

कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने कहा की प्रमोद तिवारी जी संसदीय प्रक्रियाओं के ज्ञाता हैं और उनके जैसा नेता मिलना उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के लिए सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, नगर अध्यक्ष इरफान अली, पी.सी.सी सदस्य डॉ प्रशांत देव शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर दिवेदी, आशुतोष तिवारी, राम लवट यादव, पूर्व प्रत्याशी पट्टी सुनीता पटेल, मकरंद शुक्ला, भवानी शंकर दूबे, शुभम, उत्सव भूषण पाल, वेद तिवारी, नागेन्द्र पांडेय, सुनील शुक्ला, सुरेश मिश्रा, विकास शुक्ला, फतेह बहादुर सिंह, राजेन्द्र, विश्वास सिंह, आशीष शुक्ला, देवमणि पांडेय, नूर आलम, डॉ. मुरली हरिजन जी, राजन पांडेय आदि उपस्थित रहे।