इण्डिया गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्षी नेताओं ने भाजपा को ठहराया हर मोर्चे पर विफल।

नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर गुरूवार को इण्डिया गठबंधन से जुडे कांग्रेस तथा सपा कार्यकर्ताओं का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। 
 
ग्लोबल भारत न्यूज

इण्डिया गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्षी नेताओं ने भाजपा को ठहराया हर मोर्चे पर विफल।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 5 अप्रैल।

नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर गुरूवार को इण्डिया गठबंधन से जुडे कांग्रेस तथा सपा कार्यकर्ताओं का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर अपनी विफलता के कारण पूरी तरह सत्ता खोने के भय में आ गयी है। उन्होने कहा कि भाजपा सांसद ने रामपुर खास के साथ सिर्फ सौतेला व्यवहार ही नही किया बल्कि रामपुर खास में उनके तथा विधायक मोना के प्रयास से स्वीकृत होने वाली  विकास योजनाओं में कदम कदम पर अड़ंगा लगाया। 

उन्होनें कहा कि बीजेपी सांसद का यहां विकास कार्यो को प्रभावित करने का हर हथकण्डा मजबूत जनादेश के चलते कभी भी कारगर नही हुआ। 

मंगापुर उदयपुर नये ब्लाक के क्रियाशील न हो पाने को लेकर भी प्रमोद तिवारी ने मौजूदा भाजपा सांसद व सरकार पर ठीकरा फोड़ा। 

विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज इस आम चुनाव के समय भाजपा और उसके प्रधानमंत्री अब यह नही बता पा रहे हैं कि रोजगार को लेकर प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियों की गारण्टी का आखिर दूर दूर तक पता क्यों नहीं है। 

वहीं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने मंहगाई के साथ अर्थव्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर रखा है। 

उन्होने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा से घबराई भाजपा देश की जनता के सामने सर्वाधिक बेरोजगारी, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारण्टी, सीमा पर चीन के साथ लगातार तनाव के माहौल पर चुप्पी साधे हुए है। 

उन्होने कहा कि असल मुददे से भटकाव के लिए भाजपा फिर उन्मादी राजनीति की फितरत में है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश की जनता ने मोदी के झूठ को समझ लिया है और वह पूरी तरह से इण्डिया गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश देने का निर्णय ले चुकी है। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी व पूर्व एमएलसी एसपी सिंह पटेल ने जिले में विकास के नाम पर भाजपा के मौजूदा सांसद को विफल करार दिया है। 

उन्होने कहा कि प्रतापगढ़ में शिक्षा का मजबूत आधार खड़ा करने में भी भाजपा जरा सा भी प्रयास नहीं कर सकी। 

उन्होने कहा कि उद्योग तथा चिकित्सा क्षेत्र में भी स्थानीय सांसद के स्तर पर कोई भी पहल नही हो सकी। 

अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकारों में महिलाओं को सम्मान तथा स्वरोजगार दोनों क्षेत्र में निराशा ही हाथ लगी। 

उन्होनें रामपुर खास के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस चुनाव में रामपुर खास इण्डिया गठबंधन की संसदीय क्षेत्र में जीत को लेकर निर्णायक भूमिका के लिए सबसे मजबूत स्थिति में है। 

संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ गठबंधन प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल की जीत सुनिश्चित बनाये जाने में कारगर संघर्ष का ऐलान किया। 

वहीं सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी व पूर्व जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल ने भी सपा के संघर्ष को आगे बढ़ाने का एजेण्डा रखा। 

सम्मेलन को कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, पीसीसी सदस्य डॉ. प्रशान्तदेव शुक्ल, जिपंस रामसुन्दर पटेल, सपा नेता टीपी यादव, प्रवीण द्विवेदी ने भी अपने संबोधन में इण्डिया गठबंधन की नीतियों का बखान किया। 

सम्मेलन का संयोजन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया। 

प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने स्वागत तथा दृगपाल यादव ने आभार जताया। 

इस मौके पर विशालमूर्ति मिश्र, अंजनी कौशल, भुवनेश्वर शुक्ल, सुनील त्रिपाठी, रवीन्द्र मिश्र, छोटे लाल सरोज, अशोक सिंह, राकेश चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ददन, उर्मिला वर्मा, शबनम, अतुल शुक्ला, शैलेन्द्र निर्मल, डा. नन्हें लाल यादव, शेरअली, अभिनव, त्रिभु तिवारी, मौलाना रहमानी मियां, सूबेदार सिंह चौहान, रामधन यादव, प्रवीण यादव, अनिल त्रिपाठी, रघुनाथ सरोज, आचार्य विन्देश्वरी पटेल, भूपेन्द्र तिवारी काजू, सिंटू मिश्र, रामू मिश्र, राजू पाण्डेय, हृदय नारायण मिश्र, मुन्ना शुक्ला, सोनू शुक्ल आदि रहे।