पण्डित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया।

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिक्षा जगत के मालवीय पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय का जन्म दिवस समारोह लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

पण्डित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 3 अगस्त।

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिक्षा जगत के मालवीय पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय का जन्म दिवस समारोह लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित श्याम किशोर शुक्ला, विशिष्ट अतिथि पंडित श्याम शंकर मिश्र, डॉ लाल जी त्रिपाठी, नरसिंह प्रकाश मिश्र एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अली रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रशांत देव शुक्ला ने किया। सर्वप्रथम महामना जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। 

तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति गीतों के माध्यम से की गई। स्वागत भाषण विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार तिवारी ने किया। 

तत्पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पंडित श्याम किशोर शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित उपाध्याय जी का व्यक्तित्व कालजयी था। उन्होंने सुदूर ग्रामीण अंचल में जन्म लेकर जिस तरह से पूरे देश में अपने व्यक्तित्व को विस्तारित किया वह आदरणीय बन गए। 

कहा कि पण्डित जी ने अपने स्वाभिमान से कभी कोई समझौता नहीं किया। यही कारण था कि वे पंडित नेहरू जी एवं शास्त्री जी के बहुत करीबी थे। वह भारत की संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य भी थे। 

अध्यक्ष डॉ प्रशांत शुक्ला ने कहा आज उनका जन्मदिन मनाना तभी सार्थक होगा जब विद्यालयों के शिक्षक गण संकल्प के साथ अनुशासन को संयमित कर विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के निर्माण में आगे बढ़ाएं। 

विशिष्ट अतिथि श्याम शंकर मिश्रा ऐलाही ने कहा कि पंडित उपाध्याय जी के व्यक्तित्व के साथ विशेषण जोड़ना सूरज को दीपक दिखाने जैसा है। उनका व्यक्तित्व महान था हम उन्हें आदर के साथ नमन करते हैं। 

डा० लाल जी त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, शहर अध्यक्ष इरफान अली, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, पूर्व बीडीओ विधिदेव शुक्ल, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल एवं राम विभूति मिश्र आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

इस अवसर पर ए पी त्रिपाठी, अमरनाथ त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ल, शैलेंद्र मिश्र, विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता ओम शंकर मिश्र, संतोष पांडे, विनीता सिंह, राकेश तिवारी, आलोक त्रिपाठी, गिरजा शंकर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। 

अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संरक्षक पंडित श्याम किशोर शुक्ला जी को अंगवस्त्रम् तथा माल्यार्पण कर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।