प्रतापगढ-पूरे ईश्वरनाथ गांव में लगाया गया पेरियार कॉलोनी का बोर्ड, इलाके मे पनप रहा आक्रोश
पेरियार कहता था की जिसने ईश्वर का आविष्कार किया वह मूर्ख है। जो ईश्वर का प्रचार करता है वह बदमाश है। जो ईश्वर की पूजा करता है वह बर्बर है।
Sep 18, 2023, 11:05 IST

प्रतापगढ। शहर के पूरे ईश्वर नाथ में लगाया गया पेरियार कॉलोनी का बोर्ड विवाद का विषय बन गया है। बोर्ड लगाए जाने से ईश्वर में आस्था रखने वाले लोगों में खासी नाराजगी है और इस मामले की शिकायत भी उच्च अधिकारियों से किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है की पेरियार नास्तिक था और वह ईश्वर को नही मानता था। ईश्वर में आस्था रखने वालों और पूजा पाठ करने वालो को पेरियार बर्बर बताता था और जगह जगह हिन्दू धर्म का माखौल उड़ाता था।वह ब्राह्मणवाद से जुड़ी हर व्यवस्था ,तंत्र का विरोधी था। अब पूरे ईश्वरनाथ कॉलोनी जहाँ सभी जाति धर्म समुदाय के लोग आपसी भाई चारा के साथ रहते है उसे पेरियार कॉलोनी बनाए जाने से नया विवाद उत्तपन्न हो गया है जिसे समय रहते यदि नही हटाया गया तो आपसी मनमुटाव और वैमनष्यता बढ़ सकती है।