प्रतापग्ढ़। बसपा के वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी ने हज़ारो समर्थको संग थामा भाजपा का दामन, दोनों डिप्टी सीएम ने दिलाई सदयस्ता

पूर्व लोकसभा चुनाव में अशोक त्रिपाठी ने तीन लाख चालीस हजार वोट पाकर प्रतापगढ़ लोकसभा में अपनी भारी धमक दर्ज की थी।
 
Pratapgarh Local news

प्रतापगढ़। बसपा के वरिष्ठ नेता व प्रतापगढ़ लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी ने बुधवार को हज़ारों समर्थको के साथ लखनऊ पहुँचकर भाजपा का दामन थाम लिया। अशोक के भाजपा की सदस्यता लेने से जहाँ एक तरफ बसपा को तगड़ा झटका लगा है तो वही भाजपाईयो में लोकसभा चुनाव को लेकर तरह तररह के कयास लगाया जाने लगा है।

 बसपा से विधानसभा और पिछला लोकसभा चुनाव प्रतापगढ़ से लड़ चुके अशोक त्रिपाठी ने बुधवार को छीटपुर से सैकडों गाडियों के काफिले के साथ  लखनऊ पहुंचे जहाँ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक ने उन्हें भाजपा की सदयस्ता दिलाई।


भाजपा का दामन थामने के बाद  अशोक त्रिपाठी ने कहा की वह अयोध्या में राम मंदिर बनने  और पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है।

बता दे की इसके पूर्व लोकसभा चुनाव में अशोक त्रिपाठी ने तीन लाख चालीस हजार वोट पाकर प्रतापगढ़ लोकसभा में अपनी भारी धमक दर्ज की थी। इस बार उन्होंने बसपा का दामन छोड़ने का निर्णय कर लिया और राम मय बनकर मोदी और योगी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की राह पकड़ने की ठान ली।इसी क्रम में अपने भारी समर्थकों के साथ लखनऊ की ओर रवाना हो गए। सुबह सबसे पहले स्नान ध्यान और पूजा पाठ करने के बाद अपनी मां का आशीर्वाद लिया और डॉल्फिन पब्लिक स्कूल परिसर में एकत्रित हजारों समर्थको के साथ वह चौक घंटा घर भगवा चुंगी चौराहा, शहर होते हुए लखनऊ की ओर प्रस्थान कर गए। बसपा से प्रत्याशी रहे अशोक त्रिपाठी जिन्होंने पूर्व भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता को कड़ी टक्कर दी थी। इस बार भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लेने से भाजपा और भी मजबूत दिखाई देने लगी है। फिलहाल इस मामले को लेकर लोकसभा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर गर्म हो चुका है।