प्रतापगढ़ : अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज वॉलीबॉल में बेल्हा के लाल का हुआ चयन

सेंट्रल स्टेडियम तिरुवंतपुरम निकट सचिवालय केरल में 22 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित की गई है प्रतियोगिता, जिसमें प्रदेश के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

 
खिलाड़ी
संवाददाता-अमित सिंह (राहुल)

                 ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क 

प्रतापगढ़ : वॉलीबाल खेल में प्रतापगढ़ करनपुर निवासी कर्मजीत सिंह उर्फ मंजीत का वाकई कोई जवाब नहीं है प्रदेश लेवल के खेलों में वाकई कमाल कर रहे हैं वॉलीबॉल खेल के माध्यम से मंजीत सिंह न केवल अपने जिले बल्कि प्रदेश का भी नाम रोशन कर अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं आपको बता दें कि मंजीत सिंह युवा सपा नेता एवं अधिवक्ता धर्मराज सिंह उर्फ लल्लू बाली के छोटे भाई हैं एक बार फिर अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सेंट्रल स्टेडियम तिरुवंतपुरम निकट सचिवालय केरल में दिनांक 22 से 26 मार्च 2023 तक किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश सिविल सर्विस एस वॉलीबॉल 12 पुरुष खिलाडी एक टीम मैनेजर एक टीम प्रशिक्षक कुल 14 सदस्यों की टीम भाग लेगी टीम का चयन क्रीडा अधिकारी बांदा द्वारा किया गया है जिसमें प्रतापगढ़ से इकलौते मंजीत सिंह का ही चयन हुआ है मंजीत सिंह का चयन खेल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है।