प्रतापगढ़ जिले के सभी गांवों के मंदिरों पर सोमवार को प्रातःकाल से ही राम भक्तों का जमावड़ा रहा।

जिले के 1369 मंदिरों पर श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न किए गए। प्रत्येक मंदिरों पर समाज के प्रत्येक वर्ग का अद्भुत एकत्रीकरण था।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़ जिले के सभी खंडों में और सभी गांवों के मंदिरों पर सोमवार को प्रातः काल से ही राम भक्तों का जमावड़ा रहा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 21 जुलाई, 2024; नव दीपावली 

जिले के 1369 मंदिरों पर श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न किए गए। प्रत्येक मंदिरों पर समाज के प्रत्येक वर्ग का अद्भुत एकत्रीकरण था।

ऐसा लगता था कि पूरा समाज भगवान श्री राम को साक्षात दर्शन करने के लिए पहुंच रहा है। वास्तव में आज का दिन इतिहास में स्वर्णिम दिवस के रूप में लिखा जाएगा और आज का दिवस आध्यात्मिक जगत की दृष्टि से भी सर्वोच्च माना जाएगा क्योंकि भगवान श्री राम हम सब के आराध्य देव हैं। 

500 वर्षों के लगातार संघर्ष के बाद लाखों लोगों के प्राण की आहुति देने के पश्चात आज भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। 

यह बड़े हर्ष का विषय है पूरे हिंदुस्तान के लिए यह गौरव का विषय है यह केवल एक मूर्ति की प्रतिष्ठा नहीं बल्कि भारतीय अस्मिता की एवं भारत की धार्मिक भव्यता की और आस्था के ज्वार को गंगा की धारा की तरह प्रसारित करने की दिशा में एक पवित्र वातावरण के रूप में हम सब के समक्ष विद्यमान है। 

केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया में जहां भी मानव समाज रहता है चाहे वह जिस धर्म के मानने वाले हो आज वह भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान कर रहे हैं और उनका उत्सव मना रहे हैं इससे लगता है कि अगर विश्व का कल्याण संभव है तो केवल भगवान राम के आदर्शों से ही विश्व का कल्याण निहित है।

इसी प्रकार प्रतापगढ़ नगर के सभी 235 मंदिरों पर भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। कई मंदिरों पर एलईडी की व्यवस्था भी कराई गई है। जिसमें राम भक्त प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य कार्यक्रम भक्ति रूपी आनंद के साथ देखते रहे। पूरा आकाश आज भक्ति के वातावरण से ओतप्रोत  रहा। 

सभी 33 करोड़ देवी देवता आज इस महोत्सव को प्रत्यक्ष रूप से अप्रत्यक्ष रूप से आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं या भारत के लिए आध्यात्मिक गौरव का विषय है। पूरे हिंदुस्तान का प्रत्येक घर दीपों से जगमगा उठा। 

सारे प्रतिष्ठान समस्त जनमानस में पटाखों के माध्यम से आनंद में खुशी के वातावरण में संलग्न रहे। जिले के अनेक  स्थानों पर स्थानीय रूप से व्यापक पैमाने पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोग प्रसाद ग्रहण किए। इस प्रकार पूरा वातावरण राममय है। 

इस अभियान को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर पांडेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतापगढ़ विभाग के विभाग संघचालक रमेश चंद्र, विभाग प्रचारक प्रवेश, विभाग कार्यवाह हरीश, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डाक्टर सौरभ पाण्डेय, जिला प्रचारक शिव प्रसाद, जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, अभियान के जिला सहसंयोजक शिव शंकर सिंह, जिला मार्ग प्रमुख सीतांशु ओझा, अभियान के प्रचार प्रमुख शिवेश शुक्ला, सारिका श्रीवास्तव, विवेक कुमार, प्रभात कुमार, सहसंयोजक महेश गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संयोजक राजन, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रजनीश तिवारी, प्रांत के घुमंतू प्रमुख शशि भाल, जिला प्रचार प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव, रामचंद्र, राजेश जायसवाल, सरोज सिंह, अनामिका उपाध्याय, डॉक्टर सुधांशु आदि जुटे रहे।