प्रतापगढ़ - जालसाज ने पीड़ित के खाते से उड़ाए दो लाख रूपए, आरोपी के खिलाफ केस

 धोखाधड़ी कर टप्पेबाज ने संचालक के खाते से करीब दो लाख रूपये उड़ा दिया।
 
global bharat news

रिपोर्ट-गौरव तिवारी (संवाददता )

प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र में एक जालसाज ने पीड़ित को फोन पर धोखे में रखते हुए दो बार में उसके खाते से लगभग दो लाख रूपए हड़प लिए। आरोपी लाखों रूपया हड़पने के बाद पीड़ित के फोन पर उसे फिर झांसा दिलाता रहा। फोन बंद होने के बाद पीड़ित ने जब अपना लाखों रूपया गड़प हुआ देखा तो वह परेशान हो उठा। पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की गुहार की है। ईट खरीदने के बहाने बातचीत के दौरान धोखाधड़ी कर टप्पेबाज ने संचालक के खाते से करीब दो लाख रूपये उड़ा दिया। लीलापुर के बहुंचरा निवासी अशोक कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि कटकावली में उसका ईंटभठ्ठा संचालित है। शनिवार को उसके मोबाइल पर राजीव शर्मा नाम बताकर एक टप्पेबाज ने फोन किया। फोन पर टप्पेबाज ने बीस हजार ईट खरीदने की बात कर पैसा भेजने को कहा। 

बातचीत के दौरान ही भठ्ठा संचालक के खाते से एक लाख पंचान्वे हजार रूपये निकलने का मैसेज आ गया। इसके बाद आरोपी का मोबाइल फोन बंद हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।