प्रतापगढ-श्रीलंका से अयोध्या के लिए निकली चरण पादुका का कुंडा पहुंचने पर भव्य स्वागत

 श्रीलंका से चरण पादुका लेकर अयोध्या के लिए निकली राम भक्तों की टोली का कलेवा तारा पर हुआ हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

 
ram mandir

रिपोर्ट----अनुराग तिवारी(सांवददाता)

प्रतापगढ़। अयोध्या धाम में 22 जनवरी को श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीलंका के अशोक वाटिका में स्थित मां सीता के मंदिर से भगवान की चरण पादुका का पूजन अर्चन करने के पश्चात उसे साथ लेकर कई देशों व भारत देश के कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए सीधे रामबन गमन मार्ग के तहत चित्रकूट से श्रृंगवेरपुर होते हुए सीधे यात्रा कलेवा तारा वेधन गोपालपुर बाघराय पहुंची जहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम वन गमन के समय रात्रि विश्राम करने के पश्चात सुबह स्नानोंपरांत  कलेवा किये थे यहां स्थित प्राचीन राम लक्ष्मण जानकी मंदिर पर आचार्य लाल पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्री राम चरण पादुका का पूजन कराया उसके पश्चात प्रधान सूरज शुक्ला की अगवाई में चरण पादुका का पूजन अर्चना व श्रीलंका से आए हुए भक्तों की टोली में राम राज्य युवा यात्रा के संयोजक प्रदीप चौहान्के एवं विवेकानंद दीक्षित डॉ राम अवतार शर्मा अध्यक्ष रामायण सर्किट व आशुतोष जी व वीरांगना रागिनी तिवारी का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया इस मौके पर राम राज्य युवा यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौहान्के ने कहा कि यह यात्रा सच्चे मायने में राम राज्य की स्थापना हेतु चलाई गई है राम राज्य को सच्चे मायने में लाने के लिए युवा ही आगे आकर अपना योगदान दें। 
इसके बाद चरण पादुका यात्रा बिहार बाघराय मंडल भाषो भिटारा में रुकते हुए सीधे जिला मुख्यालय के लिए प्रस्थान कर गई इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता थाना अध्यक्ष निकेत भारद्वाज सरोज त्रिपाठी सूरज शुक्ला मुनीश जी खंड कार्यवाह राम सेवक प्रदीप सिंह धनंजय शुक्ला संजय बहेरी बसंत लाल यादव राजेश यादव व अनिल पांडे दिनेश मिश्रा विकास शुक्ला मोनू शुक्ला संतोष पांडे सोनू तिवारी विनोद मिश्रा राजेश साहू प्रमोद केसरवानी आदि सैकडों राम भक्त मौजूद रहे।