Pratapgarh : भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के घर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में एक साथ पहुंचे किसान मोर्चा के कई पदाधिकारी, व्यासपीठ का लिया आशीर्वाद

 
पदाधिकारी
संवाददाता - अमित सिंह (राहुल)

       ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़/मान्धाता : जिले के नवसृजित नगर पंचायत मांधाता के हरखपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के यह चल रहा है वही रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के विजय मिश्रा के घर हरखपुर पहुंचकर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बाबू भाई जबेलिया व उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाल कृष्ण पांडेय, क्षेत्रीय जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा,संजय सिंह, अभिनव शुक्ला, और जिला कार्यसमिति के शैलेश पांडेय ने विजय मिश्रा के घर पहुंच कर उनके पिता शंभू नाथ मिश्रा और व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री  बाबू भाई जबेलिया ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन की सरकार अपना झंडा गाड़ने जा रही है।