प्रतापगढ़- अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी प्रधान पुत्र को गोली,हालत नाजुक

जेठवारा थाना क्षेत्र के रोहाना गांव मे घर के सामने खड़े प्रधान पुत्र को बदमाशो ने मारी गोली
 
gunshot

प्रतापगढ़।  प्रतापगढ़ जिले में बेखौफ बदमाशों ने  घर के सामने खड़े ग्राम प्रधान के पुत्र को गोली मार दी और आसानी के साथ फरार हो गए। वहीं गोली की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। गोली लगने से घायल ग्राम प्रधान के बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालात नाजुक देखते हुए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद इलाके मे तनाव है ।

मिली जानकारी के अनुसार जेठवारा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह सोमवार शाम 6:30 बजे करीब अपने घर के बाहर खड़े थे तभी बाइक पर सवार अज्ञात बदमाश आए और उन्हें गोली मार दी। जब तक विक्रांत को समझ पाते तब तक गोली मारने वाले बदमाश फरार हो गए वहीं आसपास के लोग घायल अवस्था में विक्रांत को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।