प्रतापगढ़- महिला के ससुराल वालों ने बेरहमी से मारापीटा और गले में फंदा लगाकर किया हत्या का प्रयास

महिला ने बताया की उसके माता पिता आर्थिक रूप से कमजोर थे। नौकरी का झांसा देकर उसकी शादी दोगुने उम्र के युवक से कर दी गई। पीड़िता का आरोप है की उसका मामाससुर गांव का पूर्व प्रधान है। उसी की शह पर ससुराल वाले उसकी जान के दुश्मन बने हैं।
 
प्रतापगढ़ न्यूज
बेटी के चिल्लाने पर बची महिला की जान, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 21 सितंबर:- कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया की उसका पति और ससुराल के लोग आए दिन उसको मारते-पीटते थे। बुधवार की रात उसके पति, देवर और ससुर ने बेरहमी से पीटा। हैवान बने ससुराल वालों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गले में फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया।

बेटी के चिल्लाने पर बची जान- महिला की बेटी के चिल्लाने पर उसकी जान बची। फंदा कसने से पीड़िता के गले में चोट का निशान साफ दिख रहा है। पुलिस ने देरी न करते हुए तत्काल पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश जारी है। महिला ने बताया की उसके माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर थे। नौकरी का झांसा देकर उसकी शादी दोगुने उम्र के युवक से कर दी गई। पीड़िता का आरोप है की उसका मामाससुर गांव का पूर्व प्रधान है। उसी की शह पर ससुराल वाले उसकी जान के दुश्मन बने हैं।