प्रतापगढ़/कलानी : मंत्रोच्चारण के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू, उमड़ रहे श्रद्धालु

शतचंडी महायज्ञ से ही होता है समस्त मानव जाति का कल्याण : बिंधेश्वरी प्रसाद उर्फ पिंटू तिवारी 

 
महायज्ञ
संवाददाता-अमित सिंह (राहुल)

             ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क 

प्रतापगढ़/कलानी : विकासखंड मांधाता के कलानी में लगभग 170 वर्ष पूर्व हुए जीर्णोद्धार प्राचीन मां कल्याणी धाम मंदिर के प्रांगण में विश्व शांति हेतु भाजपा नेता बिंधेश्वरी तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी के द्वारा 31 विद्वान ब्राह्मणों से श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन कराया जिसके मुख्य यजमान के रूप में पिंटू तिवारी व उनकी धर्मपत्नी व आदि लोगों ने आहुतियां अर्पित की।

यज्ञ महिमा का वर्णन करते हुए मुख्य आचार्य सर्वेश मणि तिवारी ने बताया कि शतचंडी यज्ञ में भाग लेकर हम अपनी आत्मा को जहां शुद्ध कर रहे हैं वहीं हमें मां भगवती का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 

उन्होंने कहा कि यज्ञ कर्म को मनुष्यों एवं देवताओं के परस्पर कल्याण हेतु होना आवश्यक है क्योंकि देवताओं को भोजन यज्ञ से प्राप्त होता है देवताओं का प्रसन्न होना ही मानव कल्याण है इसलिए यज्ञ को अति उत्तम माना जाता है उन्होंने कहा कि यज्ञ का आयोजन अपद्रवों के विनाश के लिए, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु महाचंडी यज्ञ का विशेष महत्व है उन्होंने कहा कि समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए ही इस शतचंडी महायज्ञ का अनुष्ठान किया गया है उन्होंने बताया कि पूजा पाठ हवन के लिए एक विशेष यज्ञशाला का निर्माण किया गया है जिसमें  पुरुष धोती व महिला साड़ी पहनकर ही यह अनुष्ठान कर सकती हैं।

भाजपा नेता बिंधेश्वरी तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी ने बताया कि शतचंदी महायज्ञ का आयोजन 25 मार्च तक किया जाएगा और इसी दिन महायज्ञ की पूर्ण आहुति होगी इस मौके पर ब्राह्मणभोज व इष्टमित्र का भी आयोजन किया जाएगा वही दशमी के दिन मां कल्याणी धाम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।