प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक प्रवेशजी के साथ कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए।

प्रवेशजी ने कहा कि वर्षों की साधना, त्याग और तपस्या के परिणामस्वरूप यह अवसर प्राप्त हुआ। बताया कि 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' द्वारा श्रीराम भक्तों को दर्शन कराने की सुन्दर व्यवस्था की गई है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक प्रवेशजी के साथ कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 1 फरवरी।

प्रवेशजी ने कहा कि वर्षों की साधना, त्याग और तपस्या के परिणामस्वरूप यह अवसर प्राप्त हुआ। बताया कि 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' द्वारा श्रीराम भक्तों को दर्शन कराने की सुन्दर व्यवस्था की गई है।
            
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी के कुशल मार्गदर्शन और संयोजन में काशी प्रांत के 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने श्रीधाम अयोध्या में भगवान श्री राम के बाल स्वरूप बालकराम की मनोहारी, नयनाभिराम छवि का दर्शन किया। 

उन्होंने बताया कि सभी को बड़ी सुगमता से भगवान के दर्शन हो रहे हैं| प्रतिदिन लाखों श्री राम भक्त भगवान का दर्शन करके पुण्य अर्जित करते हुए अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं| 

विभाग के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ सौरभ पांडेय ने कहा कि दर्शन की बड़ी भव्य और दिव्य व्यवस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा की गई है। प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा में तैनात सेना और पुलिस के अधिकारी  सभी भक्तों के साथ बड़ी सहजता, सरलता के साथ अत्यंत सहयोगी भाव से मृदु व्यवहार करते हुए सभी को दर्शन के लिए व्यवस्था देने में लगे हुए है | 

उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा अनेक  कार्यकर्ता अलग-अलग व्यवस्थाओं में लगाए गए हैं, जिससे श्री राम भक्त श्रद्धालुओं को कहीं किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो | दिव्यांग जनों को सुगमता से दर्शन करने हेतु उत्तम व्यवस्था की गई है| 

श्री राम मंदिर के सिंह द्वार से मंदिर में प्रवेश करते ही भगवान श्री राम के दिव्य स्वरूप का दर्शन होना आरंभ हो जाता है| सभी श्री राम भक्त पंक्तिबद्ध होकर अपलक भगवान के अद्भुत स्वरूप का दर्शन करते हुए आगे बढ़ते हैं| दर्शन का क्षण अत्यंत भावपूर्ण होता है |सभी को इस बात की अनुभूति होती है कि आज वास्तव में हम सभी का आत्मविश्वास और स्वाभिमान जागृत हुआ है| 

मंदिर में प्रतिदिन सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ गायक/संगीतकार  द्वारा राग सेवा की जाती है| सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की सुंदर व्यवस्था की गई है। अपने साथ ले गए मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि को जमा करने, पदवेश जमा करने की उत्तम व्यवस्था है| 

दर्शन के पश्चात बड़ी सरलता  से आप सभी सामान प्राप्त कर सकते हैं| तीर्थक्षेत्र पुरम् में  बनाई गई टीन सिटी में संगठन की योजना से प्रतिदिन अलग-अलग प्रांत से लगभग 15000 से अधिक कार्यकर्ताओं के रुकने  और भोजन आदि की नि:शुल्क संपूर्ण व्यवस्था है| पूरी अयोध्या नए रूप में है| 

डा० सौरभ पाण्डेय ने बताया कि भगवान श्री राम की अयोध्या में श्री राम मंदिर के परिसर में चारों तरफ ऋषि मुनि देवताओं की उपस्थिति का आभास होता है और लगता है कि साक्षात देवलोक यहां पर उतर आया है| सभी के चेहरे पर एक जैसा भाव कि आज प्रभु ने दर्शन देकर इस जीवन को धन्य कर दिया। सभी के चेहरे पर स्वाभिमान और सनातन के गौरवशाली उत्कर्ष का गर्व युक्त प्रसन्नता का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है| मंदिर के अंदर दर्शन पाकर श्रद्धालुओं के हृदय से भावनात्मक जय श्री राम का उद्घोष पूरे परिसर में सनातन धर्म के उद्धव का जयघोष करता है। वास्तव में श्री राम मंदिर गौरवशाली सनातन परंपरा और भारत के सांस्कृतिक और राष्ट्रीय गौरव की स्थापना का प्रतीक है। भगवान राम सबके हैं और सब में है| सभी श्री राम भक्त अपनी सुविधा के अनुसार अयोध्या जरूर जाएं और भगवान श्री राम के भव्य स्वरूप का दर्शन करके पुण्य अर्जित करने के साथ-साथ गौरव की अनुभूति करें| 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सह प्रांत प्रचारक मुनीश, प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, प्रांत कार्यवाह मुरली पाल, सह प्रांत कार्यवाह  डॉ  राज बिहारी लाल श्रीवास्तव, सह प्रांत कार्यवाह डॉक्टर राकेश तिवारी, जिला संपर्क प्रमुख डॉ रंगनाथ शुक्ल, डॉ पीयूष कांत शर्मा, शिशिर खरे, नगर प्रचारक आलोक, सुनील प्रभाकर, राजेश मिश्र, शशिभाल त्रिपाठी, क्षमा शंकर, विनोद द्विवेदी, शेषमणि, सर्वोत्तम पांडेय, अमित देव, रवि, रामचंद्र, अंकुर श्रीवास्तव,राकेश शर्मा, नीरज मिश्र, श्याम किशोर पांडेय, राजा जायसवाल, रविसेन सिंह,पीयूष शुक्ल, अशोक शर्मा, राम उजागिर मिश्र, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।