डा० नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में राहुल गांधी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत।

"भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के भंगवा चुंगी चौराहा पहुंचने पर कांग्रेस सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारों नौजवानों ने झंडा लेकर, गुलाब की पंखुड़ियां बिखेरते हुए ढोल ताशा भांगड़ा के साथ नारेबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया गया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

डा० नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में राहुल गांधी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 19 फरवरी।

"भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के भंगवा चुंगी चौराहा पहुंचने पर कांग्रेस सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारों नौजवानों ने झंडा लेकर, गुलाब की पंखुड़ियां बिखेरते हुए ढोल ताशा भांगड़ा के साथ नारेबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत के दौरान जब राहुल गांधी जी की नजर डॉ.नीरज त्रिपाठी पर पड़ी तो तुरन्त सुरक्षा कर्मियों से बुलाकर अपने साथ जीप पर फोटो खिचाए और बोले न्याय की इस लड़ाई में कभी झुको मत और डरो मत, मेरी जहां भी जरूरत होगी मैं आपके साथ रहूंगा।

डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्त्ता को इतना बड़ा सम्मान मिलना बहुत बड़ी बात है। 

उन्होंने कहा कि "मैं आभारी हूं श्री प्रमोद तिवारी जी सांसद राज्यसभा एवं सीएलपी लीडर श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी का।"

डॉ.नीरज त्रिपाठी ने बताया कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकाली गई "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" का प्रतापगढ़ जनपद की सीमा से लेकर सभी चौराहों पर भव्य स्वागत किया गया। 

पूरा शहर होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, से कार्यकर्ताओं द्वारा पाट दिया गया।

उसके उपरान्त राहुल गांधी ने भारी भीड़ के बीच लालगंज में बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया। उसके बाद गांधी इंटर कॉलेज, सांगीपुर में न्याय यात्रा का विश्राम हुआ जहां पुनः एक बार जननेता राहुल गांधी से नीरज त्रिपाठी का संवाद हुआ।

स्वागत में मुख्य रूप से हलीम खान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष इरफान अली, फिरोज ख़ान, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नफीस खान, सलमान खान, मुजम्मिल हुसैन, राधेश्याम दूबे, इंद्रानंद तिवारी, उमेश तिवारी, नागेंद्र पांडेय, शुभम शुक्ला, राजू भाई, मोहम्मद वसीम, विनोद राज, सुरेश कुमार, सुशील सागर, दिनेश गौतम, नूर आलम, देवमणि पाण्डेय, साहिल, दिलशाद सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।