राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक  रमेश जी, कानपुर प्रांत के सह प्रांत प्रचारक  मुनीश जी, प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, प्रसिद्ध कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज उपस्थित रहे।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 28 मार्च।

कार्यक्रम में गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक  रमेश जी, कानपुर प्रांत के सह प्रांत प्रचारक  मुनीश जी, प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, प्रसिद्ध कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में गोरक्ष प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि संगठन नीति से और परिवार नीयत से चलता है| 

उन्होंने कहा कि विगत 6 वर्षों से काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। 

सांगठनिक व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कर्तव्य बोध और दायित्व बोध पर विशेष रूप से प्रकाश डाला| 

संगठन कोई भी निर्णय या कोई भी व्यवस्था संगठन के हित में बनाता है और उसी के क्रम में दायित्व परिवर्तन और स्थान परिवर्तन भी होता है| किंतु जहां भी रहे अपने दायित्व के साथ न्याय करना चाहिए| 

उन्होंने कहा कि एक स्वयंसेवक के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और हम सभी इसी  भाव से संगठन का कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के मध्य परिवार का भाव होता है| परिवार के प्रत्येक सदस्य की आत्मीय भाव से चिंता करना और उसके अनुरूप उसे कार्य देना यह संगठन की कार्य पद्धति है |

कानपुर प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मुनीश जी ने कहा की संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से निरंतर कार्य करते हमें जो भी व्यवस्था मिले उसका पूर्ण पालन करना चाहिए| हम सब हिंदू समाज के लिए कार्य कर रहे हैं |राष्ट्र का परम वैभव तक उत्थान करना हमारा लक्ष्य है |हम सभी इस भाव से कार्य करते हैं |

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ विभाग के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ सौरभ पांडेय ने किया| 

इस अवसर पर विभाग प्रचारक प्रवेश, विभाग संचालक रमेश त्रिपाठी, सह विभाग संघ चालक सीताराम केसरी, जिला संघचालक चिंतामणि दुबे,जिला संघचालक कौशांबी केदारनाथ, जिला प्रचारक कौशांबी अमरजीत, जिला प्रचारक प्रतापगढ़ शिव प्रसाद, सह जिला संघचालक कुंडा बसंत पांडे,जिला कार्यवाह कुंडा अजय मिश्र, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य,डॉ रंगनाथ शुक्ल, जिला अध्यक्ष भाजपा आशीष श्रीवास्तव, पूर्व विधायक धीरज ओझा, ओमप्रकाश त्रिपाठी, हरिओम मिश्रा,शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी, देवानंद त्रिपाठी,शिव शंकर सिंह, गिरजा शंकर मिश्र, डॉ पीयूषकांत शर्मा, विजय सिंह पटेल, ओम प्रकाश पांडे गुड्डू, नितेश खंडेलवाल, सर्वोत्तम पांडेय, दिनेश अग्रहरि, रमेश पटेल, शशि भाल त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, नगर प्रचारक आलोक, पीयूष , विनोद पांडेय, नीलम हिंद, रुचि केसरवानी, पिंकी दयाल, राम जी मिश्र, अभिषेक सिंह, सुनील दुबे, रघुवीर प्रसाद उपाध्याय आदि उपस्थित रहे|