देश विदेश से अयोध्या जा रहे साधु संतों का प्रतापगढ़ के रामभक्तों ने किया स्वागत।

इन्हीं में महानम सम्प्रदाय के गौरव ब्रह्मचारी और देवव्रत ब्रह्मचारी जो श्रीधाम श्री अंगन मठ, फरीदपुर बांग्लादेश से पधारे, को सांसद संगमलाल गुप्ता, और अन्य रामभक्तों ने वाहन उपलब्ध कराके अयोध्या रवाना किया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

देश विदेश से अयोध्या जा रहे साधु संतों का प्रतापगढ़ के रामभक्तों ने किया स्वागत।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 20 जनवरी।

इन्हीं में महानम सम्प्रदाय के गौरव ब्रह्मचारी और देवव्रत ब्रह्मचारी जो श्रीधाम श्री अंगन मठ, फरीदपुर बांग्लादेश से पधारे, को सांसद संगमलाल गुप्ता, और अन्य रामभक्तों ने वाहन उपलब्ध कराके अयोध्या रवाना किया।

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने के लिए देश के कोने-कोने से आमंत्रित संतजन  अयोध्या की ओर प्रस्थान कर गए हैं| इसी क्रम में आज प्रतापगढ़ में पश्चिम बंगाल के विभिन्न मठों  स्वामी रामकृष्ण मठ ,भारत सेवाश्रम संघ, आदि से जुड़े हुए पूज्य संतों का प्रतापगढ़ में कोलकाता से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन से आगमन हुआ| 

प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर विभाग प्रचारक प्रवेश के नेतृत्व में पूज्य संतों का स्वागत किया गया| इसके पश्चात पूज्य संत  सच्चा बाबा आश्रम  पहुंचे जहां पर कुछ देर विश्राम करने के पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक प्रवेश, सच्चा बाबा आश्रम के महंत मनोज ब्रह्मचारी, सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्त, विधायक राजेंद्र मौर्य ने जिला प्रचारक शिव प्रसाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रमेश त्रिपाठी, विभाग कार्यवाही हरीश, विभाग व्यवस्था प्रमुख गिरजा शंकर मिश्र, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ सौरभ पांडेय, डॉ रंगनाथ शुक्ला, नगर प्रचारक आलोक, नितेश खंडेलवाल, दिनेश अग्रहरि, भाजपा नेता विजय मिश्र, पंकज मिश्र, मनोज सिंह, राहुल मौर्य आदि की उपस्थिति में  पूज्य संतों को तिलक माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्रम प्रदान कर अभिनंदन किया गया और बस के द्वारा अयोध्या के तीर्थ क्षेत्र की ओर ओर रवाना किया| 

पूज्य संत अत्यंत उत्साहित रहे। सभी के मन में  प्रभु श्री राम की नगरी में पहुंचने की ललक साफ दिखाई पड़ रही थी। पूज्य संतों में प्रमुख रूप से स्वामी नित्यानंद गिरी, स्वामी नित्यानंद पुरी, पूज्यपाद निर्गुणानंद महाराज, पार्थ गोस्वामी, पूज्य कमलेश आनंद, स्वामी देवव्रत बंधु ब्रह्मचारी, स्वामी जगत तारन दास, स्वामी प्रेमानंद गिरी जी आदि सहित 77 संतों ने अयोध्या की ओर प्रस्थान किया|

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रण पर बांग्लादेश, जम्मू एवं कोलकाता से पधारे हुए प्रातः स्मरणीय संत जन प्रतापगढ़ में सच्चा बाबा आश्रम पर विश्राम करने के पश्चात आज 12:00 बजे दिन में बस से अयोध्या के लिए रवाना हुए। 

सच्चा बाबा आश्रम पर सभी संतों का माल्यार्पण एवं श्री राम नाम का पटका पहना कर सबका स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर सच्चा बाबा आश्रम के ब्रह्मचारी मनोज जी, सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता, विधायक प्रतापगढ़ राजेंद्र मौर्य, अभियान के सहसंयोजक शिव शंकर सिंह,  

 एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।प्रतापगढ़ नगर में भी सभी बस्तियों में प्रभात फेरी निकाली गई।जिसमे बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।नगर की केशव बस्ती में भी  बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित होकर प्रातः काल वाद्य यंत्रों के साथ श्री राम जय राम जय जय राम का संकीर्तन करते हुए एवं जय श्री राम का उद्घोष करते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। इसी प्रकार नगर की शिव बस्ती, महुली अर्जुन बस्ती, माधव बस्ती ,हनुमत बस्ती , मां काली बस्ती ,आदि सभी जगह पर व्यापक रूप से ढोल ,नगाड़ा वाद्य यंत्रों के साथ ध्वजा पताका लिए हुए भगवान श्री राम की भक्ति में पूरी तरीके से आनंद के वातावरण में प्रसन्न चित्र भाव से इस बात का संदेश दे रहे थे कि दिनांक 22 जनवरी 2024 को हम सभी अपने निकट के मंदिरों में एकत्रित होकर दिन में भजन ,कीर्तन सुंदरकांड का पाठ ,हनुमान चालीसा का पाठ, विजय मंत्र का पाठ, एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों को संपन्न करेंगे। इसी दिन सायंकाल हम सभी लोग अपने-अपने घरों में दीपावली जैसा भव्य उत्सव मनाएंगे। इस प्रकार से पूरे विश्व में भगवान राम की महिमा का वर्णन  हो रहा है।इसी प्रकार सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई ।जिसमें भगवा ध्वज लिए हुए आकर्षक रूप में बच्चे भी शोभायमान हो रहे थे। रथ पर राम दरबार की भव्य झांकी सुसज्जित रही। इसी क्रम में माधव बस्ती में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव के संयोजकत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी राम भक्त भगवा रंग का साफा बांधे हुए इस प्रकार सुशोभित हो रहे थे जैसे त्रेता युग में संतों का समाज दूर से ही परिलक्षित हो रहा है। 

इसी क्रम में बाबा बेलखरनाथ धाम खंड के दिलीपपुर बाजार में भी  भव्य शोभा यात्रा निकली। जिसमें समाज के वरिष्ठ जन, बच्चे एवं माताएं बहनें भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रामभक्त आध्यात्मिक भजनों पर भाव विभोर होकर के नृत्य करने लगे। 

प्रातः काल प्रभात फेरी में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह एवं नगर के अनेक संभ्रांत जन उपस्थित रहे। महुली बस्ती की शोभा यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के घुमंतू कार्य के संयोजक श्रीमान शशिभाल जी उपस्थित रहे। 

इनके अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह ,प्रतापगढ़ के माननीय विधायक राजेंद्र मौर्य ,सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य दिग्विजय जी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। 

इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचार प्रमुख एवं श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा संपर्क अभियान समिति प्रतापगढ़ के सहसंयोजक प्रभा शंकर पांडेय ने दिया।

इस अभियान के सफल संचालन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय विभाग संघ चालक रमेश चंद्र त्रिपाठी, विभाग कार्यवाह हरीश कुमार, विभाग प्रचारक प्रवेश, जिला प्रचारक शिव प्रसाद, जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, अभियान के सहसंयोजक शिव शंकर सिंह, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री एवं अभियान के सहसंयोजक रजनीश, रामचंद्र, खंड कार्यवाह अजय सिंह, संजीव आहूजा, शिवकुमार, सारिका श्रीवास्तव, प्रमिला शुक्ला, अनुराधा केसरवानी, विवेक कुमार, राम उजागर मिश्र, अशोक  शर्मा, नगर प्रचारक आलोक, अभियान के संयोजक राजन जी, जयशंकर, उमाशंकर, राजेश जायसवाल, पिंकी दयाल, अंकित राज, सहसंयोजक महेश गुप्ता, अभियान के प्रचार प्रमुख शिवेश शुक्ला, विवेक कुमार पांडे, मनीष रावत , सीतांशु ओझा, देवव्रत, नितेश खंडेलवाल, दिनेश अग्रहरि, नीरज कुमार मिश्रा, क्षमा शंकर, विनोद आदि लोग संलग्न रहे।