समाज शेखर 'प्राण' प्रतापगढ़ के लिए मनरेगा लोकपाल नियुक्त।

सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर प्राण को भारत सरकार की मनरेगा योजना हेतु उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रतापगढ़ के लोकपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। 
 
ग्लोबल भारत न्यूज

समाज शेखर 'प्राण' प्रतापगढ़ के लिए मनरेगा लोकपाल नियुक्त।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 16 मार्च।

सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर प्राण को भारत सरकार की मनरेगा योजना हेतु उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रतापगढ़ के लोकपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। 

श्री समाज शेखर प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव व बकुलाही पुनरोद्धार अभियान के संयोजक हैं।

समाज शेखर प्राण के इस चयन की खबर आते ही जनपद वासियों में खुशी का माहौल दिखा। 

महात्मा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देश 20 मार्च 2023 के अनुक्रम में चयन समिति की संस्तुति के क्रम में समाज शेखर प्राण पुत्र श्री चंद्रशेखर प्राण को 15 मार्च 2024 को जनपद प्रतापगढ़ में 2 वर्ष की अवधि के लिए मनरेगा लोक पाल नियुक्त किया गया है। 

लोकपाल के क्रिया कलापों के निष्पादन हेतु आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी को निर्देश ग्राम्य विकास विभाग के अनुभाग 7 के सचिव सुखलाल भारती द्वारा जारी किये गए है। 

लोकपाल के रूप में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध रूप से निस्तारण किया जायेगा। साथ ही राज्य सरकार को त्रैमासिक व वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी।