श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति प्रतापगढ़ पूरे नगर एवं जिले में सक्रिय।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री व प्राण प्रतिष्ठा अभियान के जिला संयोजक राजन जी ने बताया कि प्रतापगढ़ के सभी कार्यकर्तागण पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं पत्रक लेकर प्रत्येक परिवार में संपर्क कर रहे हैं।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति प्रतापगढ़ पूरे नगर एवं जिले में सक्रिय।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 6 जनवरी।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री व प्राण प्रतिष्ठा अभियान के जिला संयोजक राजन जी ने बताया कि प्रतापगढ़ के सभी कार्यकर्तागण पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं पत्रक लेकर प्रत्येक परिवार में संपर्क कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इस धरा पर फिर से रामराज्य की कल्पना साकार हो रही है ।प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे के प्रति आपसी सद्भाव ,प्रेम व्यवहार एवं सदाचार में रहकर अपने शाश्वत मूल्यों का निर्वहन करने के प्रति अग्रसर हैं। भगवान श्री राम का बन जाने का मार्ग भी प्रतापगढ़ रहा है। 

प्रतापगढ़ की पावन धरती आज अपने को धन्य मानती है, कि भगवान राम 22 जनवरी 2024 को अपने घर में विराजने वाले हैं। पूरे समाज में आनंद का वातावरण है। सभी राम भक्त अपने सारे कार्यों को छोड़कर इस सुखद वातावरण में श्री राम जय राम जय जय राम का संकीर्तन करते हुए हर परिवार में पहुंचकर आमंत्रण स्वरूप पूजितअक्षत वितरण का कार्य संपन्न कर रहे हैं। 

आज यह स्थिति है कि समाज का हर व्यक्ति राममय है। स्थिति यह है कि जब हमारे कार्यकर्ता परिवार में संपर्क करने के लिए निकलते हैं तो उस समाज के सारे लोग स्वप्रेरणा से जागृत होकर  ढोल मंजीरा एवं अन्य वाद्य यंत्रों के साथ संकीर्तन करते हुए संपर्क अभियान में जुट जाते हैं। यह सब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कृपा है। इसीलिए गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा है कि सिया राम मै सब जग जानी, कर ऊ प्रणाम जोरि जुग पानी। अर्थात सब में राम है,पूरे संसार में राम है,राम की महिमा अपार है, प्रकृति में राम है, धरा में राम है ,जड़ चेतन में राम है , इस प्रकार राम ही राष्ट्र है और राष्ट्र ही राम है। राम के बिना सृष्टि की संकल्पना नहीं है। इसलिए बिना राम के संसार काअस्तित्व संभव ही नहीं है। 

दिनांक 1 जनवरी 2024 से लेकर 5 जनवरी 2024 तक पूरे जिले में कुल 58000 परिवारों में  आमंत्रण स्वरूप संपर्क किया गया। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख एवं श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान प्रतापगढ़ के जिला सहसंयोजक प्रभा शंकर पांडेय और विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री व प्राण प्रतिष्ठा अभियान के जिला संयोजक राजन जी ने दिया। 

अभियान को सफल बनाने में जिला प्रचारक शिव प्रसाद , जिला कार्यवाह हेमंत , अभियान के जिला सहसंयोजक शिव शंकर सिंह, अभियान के प्रचार प्रमुख विवेक कुमार , मनीष रावत ,विश्व हिंदू परिषद के रजनीश , विश्व हिंदू परिषद के चंदन , महेश गुप्ता ,अशोक शर्मा, पंकज कुमार, प्रभात ,जिला प्रचार प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव, शिवकुमार सोनी ,अनामिका उपाध्याय, अनुराधा, सतीश, दिनेश यादव ,अजय कुमार पांडे, नीरज कुमार ,ज्ञानेश, सुभाष, कुलभास्कर , कार्तिकेय ,गोविंद , मुकेश, अजय सिंह राजू ,शारदा , ध्रुव शर्मा, अशोक, तुषार दत्त, राघवेंद्र आदि।