श्रीराम मंदिर अक्षत वितरण अभियान अंतिम चरण में।

यह अभियान 15 जनवरी 2024 तक निरंतर जारी रहेगा। तत्पश्चात् 16 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2024 तक सभी रामभक्त अपने गांव में प्रतिदिन ढोल, मंजीरा, शंखनाद और विजय मंत्र के उद्घोष के साथ प्रभात फेरी निकालेंगे।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

श्रीराम मंदिर अक्षत वितरण अभियान अंतिम चरण में।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 14 जनवरी।

यह अभियान 15 जनवरी 2024 तक निरंतर जारी रहेगा। तत्पश्चात् 16 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2024 तक सभी रामभक्त अपने गांव में प्रतिदिन ढोल, मंजीरा, शंखनाद और विजय मंत्र के उद्घोष के साथ प्रभात फेरी निकालेंगे।

इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचार प्रमुख एवं श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा संपर्क अभियान समिति प्रतापगढ़ के जिला सहसंयोजक प्रभाशंकर पांडेय एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक राजन ने दिया। 

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा संपर्क अभियान समिति प्रतापगढ़ के संयोजकत्व में राम भक्त लगातार आमंत्रण स्वरूप पूजित अक्षत लेकर संपर्क अभियान में लगे हुए हैं। 

दिनांक 1 जनवरी 2024 से 11 जनवरी 2024 तक कुल 125000 परिवारों में अयोध्या से आया हुआ पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं पत्रक लेकर आमंत्रण स्वरूप परिवारों में  संपर्क किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी राम भक्त लगातार परिवारों में संपर्क अभियान जारी रखे हैं। 

दिनांक 22 जनवरी 2024 को सभी राम भक्त अपने निकट के मंदिर में दिन में एकत्रित होकर भजन, कीर्तन सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ, विजय मंत्र का पाठ आदि आध्यात्मिक कार्यक्रमों को संपन्न करेंगे। इसी दिन सायंकाल अपने-अपने घरों को दीपावली जैसा सजाएंगे और भव्य आध्यात्मिक उत्सव मनाएंगे। 

मांधाता, शिवगढ़ ,गौरा, बाबा बेलखरनाथ धाम, पट्टी, आसपुर देवसरा, मंगरौरा, संडवा चंद्रिका, सदर एवं नगर के अनेक स्थानों पर आमंत्रण स्वरूप पूजित अक्षत लेकर संपर्क किया गया। 

प्रतापगढ़ नगर में लक्ष्मण बस्ती, दुर्गा बस्ती, श्री राम बस्ती, बेल्हा बस्ती, शिव बस्ती, वीर सावरकर बस्ती एवं चिलबिला के अनेक परिवारों में आमंत्रणस्वरूप पूजित अक्षत लेकर संपर्क किया गया। अनेक स्थानों पर जब राम भक्त निकलते हैं, तो गांव के सभी लोग उनके साथ चल पड़ते हैं। 

यही नहीं, कई जगहों पर राम भक्त पूजित अक्षत पाकर भाव विभोर हो जाते हैं और आनंद के आंसू निकलने लगते हैं। आज पूरा जनमानस राममय हो गया है। 

अभियान को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय विभाग संघचालक रमेश चंद्र त्रिपाठी, विभाग प्रचारक प्रवेश, विभाग कार्यवाह हरीश कुमार, जिला संघ चालक चिंतामणि, जिला प्रचारक शिव प्रसाद, जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, अभियान के जिला सह संयोजक शिव शंकर सिंह, सह जिला संघ चालक अशोक सिंह, नगर संघचालक राज नारायण, सह नगर संघचालक विजय, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रजनीश, विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री चंदन, सीतांशु, राजेंद्र विक्रम सिंह, जिला प्रचार प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव, जिला सहसंयोजक महेश गुप्ता, अभियान के प्रचार प्रमुख शिवेश शुक्ला, विवेक कुमार, मनीष रावत, प्रभात, पंकज, पीयूष, सुमित, अशोक राय, ध्रुव, सारिका श्रीवास्तव, पिंकी दयाल, अनामिका उपाध्याय, सरोज सिंह, अजय सिंह, सुभाष, कुल भास्कर, कार्तिकेय, ज्ञानेश, नीरज कुमार, शारदा, अशोक शर्मा, क्षराम उजागर आदि अनेक राम  भक्त कार्य में संलग्न है।