श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान जारी।

इस क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक प्रवेश के कुशल मार्गदर्शन में अभियान पूरे विभाग में पूर्ण उत्साह के साथ गतिमान है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान जारी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 6 जनवरी।

इस क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक प्रवेश के कुशल मार्गदर्शन में अभियान पूरे विभाग में पूर्ण उत्साह के साथ गतिमान है।

विभाग प्रचारक प्रवेश ने लोगों से व्यक्तिगत वार्ता  करके 22 जनवरी के दिन को उत्सव पूर्वक बनाने की योजना तैयार की| 

उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम सब इस गौरवशालीक्षण के साक्षी बना रहे हैं वास्तव में प्रभु की असीम कृपा हम सभी पर है।

विभाग प्रचार प्रमुख डा० सौरभ पाण्डेय ने बताया कि घर- घर पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र पहुंच रहा है, जिससे संपूर्ण जिले का वातावरण राममय हो गया है।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव,नगर  नगर श्री राम के नाम का उद्घोष हो रहा है, बाल, वृद्ध, नर,नारी सभी श्री राम  मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को महोत्सव के रूप में मनाने की  तैयारी कर रहे हैं। हर तरफ उल्लास का वातावरण है | 

इस क्रम  में विभाग प्रचारक प्रवेश, नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, जिला संघचालक चिंतामणि दुबे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ सौरभ पांडेय ने जिले के अनेक स्थानों सुवंसा, रानीगंज के साथ-साथ प्रतापगढ़ नगर में सगरा, पूरे ईश्वरनाथ, शुकुलपुर, टक्करगंज, दहिलामऊ दक्षिणी, दहिलामऊ उत्तरी क्षेत्र में ढोल नगाड़ों की धुन पर उत्साहित युवाओं की टोली के साथ घर-घर पूजित अक्षत का वितरण किया| हाथ में ध्वजा लिए हुए और भगवान के नाम का जयघोष करते हुए हर घर से लोग भावपूर्ण रूप में अक्षत लेने के लिए निकल रहे थे| 

नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह ने 22 जनवरी को घर-घर दीप जलाने का आग्रह किया| इस क्षण को ऐतिहासिक अभूतपूर्व बनाने के लिए अपने-अपने ग्राम, नगर में स्थित मंदिर को अयोध्या मानकर सभी जन एकत्र होकर इस उत्सव को मनायें।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू  परिषद के विभाग मंत्री रजनीश तिवारी,नगर संघचालक राज नारायण सिंह, सह नगर संघचालक विजय सिंह, सह व्यवस्था प्रमुख नितेश खंडेलवाल, प्रमोद पांडेय,नगर प्रचारक आलोक, नगर भाजपा अध्यक्ष आलोक गर्ग, सभासद सुनील दुबे, सभासद तुषार दत्त मिश्र,सभासद विनोद रजक,ऋचा सिंह, प्रमिला शुक्ला, पूर्व सभासद विनोद पांडेय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, पंकज सिंह, पूर्व सभासद ज्ञानेश मिश्रा, संजीव आहूजा रतन चंद्र जैन, रवीश कुमार, अजय पांडेय, सतीश उपाध्याय, डॉ आरपी सिंह, विनोद शास्त्री, चंद्र प्रकाश शुक्ल, विनय शुक्ल, सर्वोत्तम पांडेय,मनोज सिंह, आज के साथ ही भारी संख्या में उत्साहित श्री राम भक्तों की टोली उपस्थिति रही।