परीक्षित मोक्ष के साथ श्रीमद्भागवत कथा सम्पन्न।

प्रतापगढ काछा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आज भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पण्डित स्वामी नाथ शुक्ल जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उन्होंने कथा व्यास को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

परीक्षित मोक्ष के साथ श्रीमद्भागवत कथा सम्पन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 7 नवम्बर।

प्रतापगढ काछा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आज भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पण्डित स्वामी नाथ शुक्ल जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उन्होंने कथा व्यास को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ ही आज विश्राम दिवस रहा। आज कथा कहते हुए व्यास जी ने कहा कि इस घोर कलिकाल में मनुष्य को अपने कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत का अनुष्ठान अवश्य ही करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस अनुष्ठान को करने के लिए यह आवश्यक नहीं कि आप अपने ही आवास पर इस अनुष्ठान को सम्पन्न करें। यह कथा आपके आसपास में जहां कहीं भी हो रही हो आप श्रद्धापूर्वक वहां सम्मिलित हो कर सम्पूर्ण भाव से इस कथा को श्रवण कर आत्मसात करें। 

परीक्षित महाराज ने इस कथा को श्रवण करने के उपरांत मृत्यु से भयभीत न हो कर उसका सहर्ष आलिंगन किया। वैसे ही आप भी इस अनुष्ठान से अपनी मृत्यु को जीत सकते हैं।

आज की कथा में परिजनों सहित श्री रामचंद्र शुक्ल ने कथा विश्राम के बाद हवन करके आरती किया और सभी उपस्थित जनसमूह का सात दिवस तक पूरे मनोयोग से कथा श्रवण करने के लिए आभार प्रकट किया।

अनुज, प्रणव, कलाकांत, सौरभ, शोभित, मयंक, जय प्रकाश, अजय प्रकाश, अमित, अनंत, प्रतीक आदि उपस्थित रहे।