प्रतापगढ़ भाजपा कार्यालय के बाहर जम कर हुई नारेबाज़ी, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र और सांसद संगम लाल मुर्दाबाद के लगे नारे

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ भाजपा के कार्यालय में हंगामा किया। यह कार्यकर्ता सुवंसा नगर पंचायत में स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट न देने पर बेहद नाराज हैं। भाजपा से टिकट के दावेदार दुर्गा तिवारी ने कहा कि सपाई मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को टिकट दिया गया।
 
Pratapgath
रिपोर्ट- गौरव तिवारी संवाददाता

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 17 अप्रैल:- सुवंसा नगर पंचायत में पैंतिस वर्ष से भाजपा की सेवा करने वाले अशोक जायसवाल को टिकट न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ भाजपा के कार्यालय में हंगामा किया। यह कार्यकर्ता सुवंसा नगर पंचायत में स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट न देने पर बेहद नाराज हैं। भाजपा से टिकट के दावेदार दुर्गा तिवारी ने कहा कि सपाई मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को टिकट दिया गया। सर्व समाज को गाली देने वाले को टिकट दिया गया है भाजपा पार्टी से कोई विरोध नहीं है! भाजपा के जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा और सांसद संगम लाल गुप्ता द्वारा मोटी रकम वसूलते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से हटकर पैसे में मजबूत लोगों को टिकट दिया गया है जो कि सर्वथा गलत है।

टिकट की घोषणा होते ही संदीप तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरा, दुर्गा तिवारी, अशोक जयसवाल, अनिल कुमार, राजेश गुप्ता, अनिरुद्ध मिश्रा, विनोद शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ता  भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया! इस विरोध प्रदर्शन में बलराम बिंद पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरा, संदीप तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरा, दुर्गा तिवारी कार्यकारिणी सदस्य, अशोक जायसवाल और पूर्व प्रधान अनिल कुमार, राजेश गुप्ता, विनोद शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।