बैंकिग सिस्टम की कमियों का फायदा उठाकर फर्जी चेक क्लोनिंग कर पैसा ट्रांसफर करने वाला, 01 अन्य साइबर अपराधी गिरफ्तार

साइबर अपराधी नित्यानंद सिंह पुत्र बृजमोहन सिंह निवासी महतो थाना जसेडी जनपद देवघर, झारखंड हाल पता B-38 सेकण्ड फ्लोर जोशी कॉलोनी आईपी एक्सटेंशन देलही 92 थाना मधु विहार नई दिल्ली व 244/ 90 ऊंचेपर पर थाना मंडावली नई दिल्ली को चौक मंदावली जोशा रोड़ दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
 
Pratapgarh news

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 24 जून:- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में 11 जून को थाना कोतवाली नगर में क्षेत्रान्तर्गत स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बेल्हा के 01 खाताधारक के खाता से चेक की क्लोनिंग कर फर्जी तरीके से 01 मई को बड़ी धनराशि कुल 35,00,000/- रूपये ट्रांसफर होने के प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 351/23 धारा 419, 420, 406, 467, 468, 471 भादवि बनाम 02 अभियुक्त पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा घटना का सफल अनावरण एवं साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में उ०नि० सतीश कुमार यादव थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ मय हमराह द्वारा इलेक्ट्रॉनिक/तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 01 अन्य साइबर अपराधी नित्यानंद सिंह पुत्र बृजमोहन सिंह निवासी महतो थाना जसेडी जनपद देवघर, झारखंड हाल पता B-38 सेकण्ड फ्लोर जोशी कॉलोनी आईपी एक्सटेंशन देलही 92 थाना मधु विहार नई दिल्ली व 244/90 ऊंचेपर पर थाना मंडावली नई दिल्ली को चौक मंदावली जोशा रोड़ दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- नित्यानंद सिंह पुत्र बृजमोहन सिंह निवासी महतो थाना जसेडी जनपद देवघर, झारखंड हाल पता B-38 सेकण्ड फ्लोर जोशी कॉलोनी आईपी एक्सटेंशन देलही 92 थाना मधु विहार नई दिल्ली व 244/ 90 ऊंचेपर पर थाना मंडावली नई दिल्ली। फर्जी चेक क्लोनिंग के प्रकरण में पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं।