भयहरण नाथ धाम में मंदिर मेला व्यवस्था समितियों ने सभी व्यवस्था का लिया जायजा।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गत वर्षो की भाँति ही सारी व्यवस्थाएं होंगी। साथ ही साथ अगले वर्ष महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने तथा कुंभ की दृष्टि से रिहर्सल भी किया जाएगा।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

भयहरण नाथ धाम में मंदिर मेला व्यवस्था
समितियों ने सभी व्यवस्था का लिया जायजा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 25 फरवरी।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गत वर्षो की भाँति ही सारी व्यवस्थाएं होंगी।
साथ ही साथ अगले वर्ष महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने तथा कुंभ की दृष्टि से रिहर्सल भी किया जाएगा।

प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम मे मंदिर व मेला व्यवस्था समितियों की बैठक प्रबन्ध समिति की कोर टीम के साथ हुई। 

प्रबन्ध समिति के सचिव प्रशासन पूर्व प्राचार्य चिंतामणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में धाम परिसर मे बैठक हुई। सभी ने महाशिवरात्रि मेला व 24 वें महाकाल महोत्सव के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओ का जायजा लिया और अपनी सामूहिक रणनीति तय की।

प्रबन्ध संस्था भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर के अस्वस्थता की स्थित में बैठक व स्थलीय निरीक्षण उपाध्यक्ष वित्त एवं लेखा राजीव नयन मिश्र व उपाध्यक्ष संगठन डॉ अमर बहादुर सिंह के संयोजन में हुआ।

सर्व सम्मति से तय हुआ की गत वर्षो मे जिस प्रकार व्यवस्था होती रही है वह वह होगी। वसूली मुक्त मेला पहले से तय रहा है अतः इस बार सभी को इसका पूर्णता पालन कराना होगा। 

सभी पदाधिकारी संरक्षक गण व प्रशासनिक नियन्त्रण में बनी मेला व मंदिरों की व्यवस्था समिति के सदस्य गण सभी के सहयोग व भागीदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। 

तय हुआ कि स्थानीय सहयोग हेतु सामूहिक कोष बनाकर व्यवस्था करेंगे। सभी के स्वागत हेतु हम सब सभी सुव्यवस्था में भागीदारी करके अपनी जिम्मेदारी निभायेगे।

मेला व्यवस्था समिति के सचिव अनिल मिश्र व कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र ने अवगत कराया की कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी आई कार्ड के साथ पुलिस व प्रबन्ध समिति के नियंत्रण में ही निभायेंगे। सीसीटीवी कैमरा बढ़ाया जायेगा।

कार्यक्रम, कंट्रोल रूम व भूला भटका शिविर पूर्व निर्धारित स्थल से संचालित होंगे। रास्तों व साफ सफाई पर विशेष ध्यान होगा। 

मंदिर व्यवस्था समिति के उपसंयोजक बुद्धि प्रकाश दुबे सहित सदस्यों में तेज प्रताप सिंह व मनीराम पटेल आदि ने बताया की मुख्य मंदिर में पुजारी भोला नाथ तिवारी जी के देखरेख में पुलिस व्यवस्था अनिवार्य रूप से रहेगी। 

कार्यकर्ता भी आई कार्ड के साथ आवश्यकतानुसार तैनात रहेंगे। सचिव संगठन राज किशोर मिश्र ने कहा की अगले वर्ष महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने पर तथा कुंभ की दृष्टि से कार्यक्रम का बिस्तार प्रस्तावित है। उसको दृष्टिगत उत्तम व्यवस्था मे हम सब समर्पित होकर भागीदारी करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधिक सलाहकार रमा शंकर मिश्र, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राम पूजन पटेल, उप सचिव हेमराज ,  नीरज तिवारी, तेज बहादुर सिंह, चंद्र भान सिंह, शत्रुघन सिंह, मनोज शुक्ल, राम कुमार यादव आदि ने प्रतिभाग किया।