कांग्रेस जनों द्वारा 'धन्यवाद यात्राओं' का आयोजन किया जाएगा।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 'धन्यवाद यात्राओं' को सम्पन्न कराने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद की समस्त विधान सभाओं में प्रभारी की नियुक्ति कर दी गयी है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

कांग्रेस जनों द्वारा 'धन्यवाद यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय 
राज्य संवाददाता 
ग्लोबल भारत न्यूज 

प्रतापगढ़, 11 जून।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 'धन्यवाद यात्राओं' को सम्पन्न कराने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद की समस्त विधान सभाओं में प्रभारी की नियुक्ति कर दी गयी है।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में उ0प्र0 में इंडिया गठबंधन को मिले जन समर्थन को देखते हुए उ0प्र0कांग्रेस पोलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उ0प्र0 प्रभारी मा0 अविनाश पांडेय जी पूर्व सांसद के निर्देश पर दिनांक- 11 जून 2024 से 15 जून 2024 तक प्रदेश के समस्त लोकसभा क्षेत्रों में समस्त कांग्रेसजनों के सहयोग से अलग- अलग तिथियों में विधानसभा वार 'धन्यवाद' यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 

उक्त बातें आज यहां जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय "इंदिरा भवन" पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी ने कहीं।

इसके अतिरिक्त समस्त विधान सभाओं में सभी ब्लॉक अध्यक्षों को उनकी विधान सभा में सह- प्रभारी बनाया गया है।

डॉ0 त्रिपाठी ने बताया कि विधान सभा- पट्टी में श्री महेंद्र शुक्ल को, विधान सभा- रानीगंज में श्री राम लवट यादव को, विधान सभा- सदर में डॉ0प्रशांत देव शुक्ल को, विधान सभा- विश्वनाथगंज में डॉ0 अजय सिंह को, विधान सभा- रामपुर खास में डा0वी0के0सिंह को, विधान सभा- बाबागंज में श्री योगेश यादव को और विधान सभा- कुंडा में श्री करुण पांडेय को विधान सभा प्रभारी बनाया गया है।

डॉ0 त्रिपाठी ने बताया कि "धन्यवाद यात्राएं" क्रमशः 11 जून को सदर, 12 जून को विश्वनाथगंज, 13 जून को पट्टी, 14 जून को रामपुर खास, 15 जून को रानीगंज व 16 जून को बाबागंज और कुंडा विधान सभाओं में निकाली जायेंगी।

डॉ0 त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन को अभूतपूर्व सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ व कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के सभी साथियों ने कंधे से कंधा मिलाकर जिस एकता व समर्पण के साथ गठबंधन दलों के साथ मिलकर कार्य किया, उसी के परिणामस्वरूप दोनों सीटों पर गठबंधन को विजय हासिल हुई। 

उन्होंने कहा कि आगे भी हम सब इसी भावना से कार्य करते हुए कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे। हम अपने सभी कांग्रेस साथियों को बधाई व धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह, पीसीसी सदस्य डॉ0 प्रशांत देव शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, सचिव सुरेश मिश्र, विश्वास सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ यादव सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

इसी क्रम में तय कार्यक्रम के अनुसार "मतदाता धन्यवाद यात्रा" के प्रभारी पी सी सी सदस्य डॉ. प्रशान्त देव शुक्ला जी के नेतृत्व में आंबेडकर चौराहा, पुलिस लाइन, राजपाल टंकी चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, कचेहरी होते हुए कम्पनी बाग में महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर "मतदाता धन्यवाद यात्रा" स्थगित किया गया l

एक बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि देश के लोकतन्त्र और संविधान को बचाने के लिए प्रतापगढ़ ही नहीं उत्तर प्रदेश के जनता जनार्दन का आभार एवम धन्यवाद जिनकी वजह से मोदी जी का घमंड टूटा और अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट तक अवध और पूर्वांचल की ज्यादा से ज्यादा सीटों को जीतकर यह साबित कर दिया कि सत्ता किसी के हाथ की कटपुतली नहीं है l 

सदर विधानसभा प्रभारी डॉ0 प्रशान्त देव शुक्ला ने कहा कि इण्डिया गठबंधन एवम खासकर कांग्रेस साथियों के अथक परिश्रम से ही इण्डिया गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी प्रतापगढ़ से डॉ0एस0पी0सिंह पटेल व कौशाम्बी से श्री पुष्पेंद्र सरोज को सफलता प्राप्त हो सकी है। संगठन की भूमिका के बगैर यह संभव नहीं था। मैं सभी कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ।

बैठक एवं यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह, बशीर पहलवान, विजय प्रताप त्रिपाठी,राधेश्याम दूबे, सोनिया गुप्ता, ऋषिकेश मिश्रा, सोनी तिवारी, शाजीदा बेगम, मासूम हैदर, सुरेश मिश्रा, दिलशाद,भवानी शंकर दूबे, लल्लन सिंह, इन्द्रानंद तिवारी, विजय शंकर तिवारी, डॉ0अजय सिंह, सुरेश कुमार, मो वसीम, उमेश तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, अश्वनी उपाध्याय, शिवम मिश्र, मो0 दिलशाद, विश्वास सिंह, मो रियाज,नफीस खान, मो0इश्तियाक, जमाल, कट्टी,अज्जू, मो0सलमान, गल्ली तिवारी, अफसर , मो युनुस, सूबेदार यादव, प्रत्युष मिश्रा, आकाश मिश्रा, शुभम् शुक्ला, सद्दाम, शिवम् मिश्रा, मो कासिम, सुभाष तिवारी,संतोष सिंह, मनीष पांडेय, नूर आलम साहिल सहित सैंकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।