अष्टभुजा विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जेठवारा में आज संस्थापक पण्डित सुखपति राम उपाध्याय का जन्मदिन समारोह मनाया गया।

समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष ऋषेश्वर उपाध्याय ने किया। प्रधानाचार्य स्कन्द नारायण तिवारी ने आगन्तुक अतिथियों स्वागत किया। संचालन घनश्याम सागर व आभार ज्ञापन राजीव सोनकर ने किया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

अष्टभुजा विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जेठवारा में आज संस्थापक पण्डित सुखपति राम उपाध्याय का जन्मदिन समारोह मनाया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 30 सितम्बर।

समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष ऋषेश्वर उपाध्याय ने किया। प्रधानाचार्य स्कन्द नारायण तिवारी ने आगन्तुक अतिथियों स्वागत किया। संचालन घनश्याम सागर व आभार ज्ञापन राजीव सोनकर ने किया।

अष्टभुजा विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जेठवारा में 30 सितम्बर को संस्थापक पंडित सुखपति राम उपाध्याय के जन्म दिवस समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार की तरफ से 2 साइकिलें दी गयी। 

पंडित सुखपति राम उपाध्याय स्मारक पुरस्कार' के लिए छात्रा नेहा देवी यादव , और 'पंडित नर्वदेश्वर उपाध्याय स्मारक पुरस्कार' के लिए सविता सिंह का नाम घोषित किया। इन्हें पुरस्कार के रूप में साइकिल दी गयी।

बोर्ड परीक्षा 2023 में प्रदेश में 11th व जनपद में 4th स्थान पर आने वाले कक्षा 10 के छात्र आयुष पाल को 5100 रूपये दिया गया , अन्य पुरस्कार में छात्र सुमित यादव को माँ वैदेही छात्रवृत्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

इंटर में सर्वश्रेष्ठ अंक पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाली  जागृति सिंह को 'अष्टभुजा गौरव सम्मान' और कक्षा 9 में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाली छात्रा आकृति सिंह को भी 'अष्टभुजा गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया।

खेल के क्षेत्र में 'अष्टभुजा खेल रत्न पुरस्कार' साधवी सिंह व मीनाक्षी व संगीत के क्षेत्र में आशुतोष मिश्र को 'अष्टभुजा सुरसंगीत पुरस्कार' से अलंकृत किया गया।

'अष्टभुजा विज्ञान रत्न पुरस्कार' से लवीना सरोज को सम्मानित किया  गया, संस्थापक स्मृति परीक्षा पुरस्कार से कक्षा 9 की छात्रा ख़ुशी पुष्पाकर को सम्मानित किया गया।

यह सभी पुरस्कार  विद्यालय के माननीय अध्यक्ष श्री ऋषेश्वर उपाध्याय व मुख्य अतिथि डॉ राजेश चौबे, मंत्री /प्रबंधक श्री उमेश मिश्र व प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप शिक्षाविद डॉ शक्ति कुमार पाण्डेय, डॉ सोम प्रकाश पाण्डेय, श्री कृपा शंकर शुक्ल,श्री हृदय राम पाण्डेय, श्रीमती आभा पाण्डेय, श्री लालता प्रसाद पाण्डेय, श्री अशोक मिश्र, श्री जुग्गी लाल पाण्डेय, श्री इंद्रा नन्द तिवारी आदि ने अपनी सहभागिता दी।

कार्यक्रम में छात्र /छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कई सामाजिक मुद्दों पर बच्चों ने सभी का ध्यान अपने तरफ खींचा।

'बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ', सोशल मीडिया का दुरूपयोग, रानी लक्ष्मी बाई नाटक का अभिनय बहुत ही शानदार रहा।

'शुभ दिन आयो', सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पर बच्चों ने नृत्य से सभी को आनंदित किया। हास्य नृत्य, संस्थापक गीत, विद्यालय गीत, माँ पर गीत, आदि अंत्यंत शानदार रहा।
  
राजेश श्रीवास्तव, विजय पाल, मुकेश शुक्ल, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, मो मुस्तकीम, सुशील कुमार, मनोज मिश्र, विनय कुमार तिवारी, अर्चना पांडेय, चंद्रेन्दु, कमलेन्दु, प्रीतू पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिन्दन किया।

कार्यक्रम में संजय त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, गोपीनाथ पाठक, राम सुन्दर तिवारी आदि ने अपनी सहभागिता दी।