भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय 'इंदिरा भवन' पर जिला अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सुरेश मिश्रा ने किया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 27 मई।

जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय 'इंदिरा भवन' पर जिला अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सुरेश मिश्रा ने किया।

जिला अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि आजादी की लड़ाई में पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का अहम योगदान था जिसको भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा पंडित जी ने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था उन्होंने कांग्रेस जनों से जवाहरलाल नेहरू जी के बताए हुए रास्तों सिद्धांतों पर चलने की अपील किया।

नगर अध्यक्ष इरफान अली, पीसीसी सदस्य डॉ नीरज तिवारी, पीसीसी सदस्य प्रशांत शुक्ला, सेवादल जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, महिला अध्यक्ष सरोज कश्यप आदि ने भी अपने विचार रखे। 

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य रोहित शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, संदीप तिवारी, मकरंद शुक्ला, राम शिरोमणि वर्मा, फतेह बहादुर सिंह, उत्सव भूषण पाल, प्रेम शंकर द्विवेदी, अवध राज यादव, अनुराग शुक्ला, अजीत सिंह, दिलीप गौतम, मोहम्मद यूसुफ, अशोक सिंह, आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया l