प्रतापगढ़ के वामपंथी दलों ने इण्डिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को समर्थन दिया।

वामपंथी दलों की एक बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता कम्युनिस्ट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेता लाल बहादुर तिवारी ने की एवं संचालन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद के सदस्य हेमंत नंदन ओझा ने किया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़ के वामपंथी दलों ने इण्डिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को समर्थन दिया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 13 मई।

वामपंथी दलों की एक बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता कम्युनिस्ट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेता लाल बहादुर तिवारी ने की एवं संचालन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद के सदस्य हेमंत नंदन ओझा ने किया। 

बैठक में सर्वप्रथम एजेंडा एवं विचार बिंदु रखते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री रामबरन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करना आवश्यक हो गया है अन्यथा इस देश में किसानों मजदूरो की हालत और भी खस्ताहाल हो जाएगी और लोकतांत्रिक मूल्य समाप्त हो जाएंगे। 

इंडिया गठबंधन में वामपंथी दलों की अहम भूमिका है जनपद प्रतापगढ़ में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में एसपी सिंह पटेल को प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से और कौशांबी लोकसभा सीट से पुस्पेंद्र सरोज को जीतने के लिए वामपंथी दलों और जन संगठन को मजबूती से प्रयास करने पर बल दिया। 

बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिन वादी के जिला प्रभारी रामनरेश पटेल, मोहम्मद दानिश फिरोशी, रामकिशोर, राजेंद्र बहादुर, राम आधार यादव, राधेश्याम पटेल ,जितेंद्र कुमार पटेल, जगन्नाथ पटेल , स्वामीनाथ पटेल आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किया।

सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जनपद प्रतापगढ़ और कौशांबी में विजई बनाते हुए इंडिया गठबंधन को मजबूत किया जाए। 

बैठक के बाद निर्गत प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से वामपंथी दलों की ओर से आम जनता से अपील की गई कि देश में संविधान बचाने लोकतंत्र की रक्षा करने किसने और मजदूरों के हितों में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता को बेदखल करने के लिए इंडिया का गठबंधन के प्रत्याशी को विजई बनाया जाए और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से एसपी सिंह पटेल और कौशांबी लोकसभा सीट से पुष्पेंद्र सरोज को एवं में साइकिल निशान वाले बटन को दबाते हुए विजई बनाया जाए।