स्वामी करपात्री जी को भारत रत्न दिलवाने हेतु चलाया जा रहा महा हस्ताक्षर अभियान शनिधाम पहुंचा।

स्वामी करपात्री जी को 'भारत रत्न' दिलवाने की मांग को लेकर और 'रामराज्य' की संकल्पना को साकार करने के लिए 'जांबाज अखाड़ा' द्वारा चलाया जा रहा 'महा हस्ताक्षर अभियान' शनिदेव धाम में पहुंचा।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

स्वामी करपात्री जी को भारत रत्न दिलवाने हेतु महाहस्ताक्षर अभियान आगे बढ़ा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 23 मार्च।

स्वामी करपात्री जी को 'भारत रत्न' दिलवाने की मांग को लेकर और 'रामराज्य' की संकल्पना को साकार करने के लिए 'जांबाज अखाड़ा' द्वारा चलाया जा रहा 'महा हस्ताक्षर अभियान' शनिदेव धाम में पहुंचा।

स्वामी करपात्री जी के विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाने एवं रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के प्रयास को लेकर जांबाज हिंदुस्तानी सेवा समिति के अनुषांगिक संगठन जांबाज अखाड़ा द्वारा महा हस्ताक्षर अभियान यात्रा का आज प्रतापगढ़ के पौराणिक स्थल  शनिदेव धाम में प्रवेश हुआ । 

यात्रा का स्वागत करने को स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

महा हस्ताक्षर अभियान यात्रा का स्वागत करते हुए शनिदेव धाम के महंत मंगलाचरण महाराज जी ने कहा कि धर्म और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का जिस प्रकार से स्वामी करपात्री जी महाराज ने पालन किया वो अनुकरणीय है। 

उन्होंने कहा कि आज ये बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि राष्ट्र और धर्म के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराने हेतु जांबाज अखाड़ा द्वारा 'महा हस्ताक्षर अभियान' चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो इस अभियान का अंग बनने पर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे है।

समिति के अध्यक्ष और अभियान के अगुआ आलोक आजाद ने बताया कि ये बड़ा ही पुनीत अवसर है कि जांबाज अखाड़ा द्वारा निकाली जा रही यह महा हस्ताक्षर अभियान यात्रा आज शनिवार के दिन बेल्हा के अति प्राचीन पौराणिक स्थल शनिदेव धाम पहुंची है। 

उन्होंने बताया कि जांबाज अखाड़ा की पूरी टीम शनिदेव महाराज का दर्शन कर एवं आशीर्वाद लेकर आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

वहीं जांबाज शंखनादी के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश मिश्र "नन्हे महाराज" ने कहा कि आज समाज को स्वामी करपात्री जी के बताए मार्ग पर चलने की अवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि गौ, गंगा, गीता की महत्ता सर्वप्रथम स्वामी करपात्री जी महाराज ने ही आम जनमानस में प्रसारित की थी।  

शनिदेव धाम के महंत मंगलाचरण महाराज ने कहा कि यात्रा अपने उद्देश्य को प्राप्त करे इसके लिए हम सब पूर्ण रूप से महा हस्ताक्षर अभियान का समर्थन करते हैं।

स्थानीय लोगों ने एक स्वर में जांबाज शंखनादी द्वारा महा हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

समिति के अध्यक्ष आलोक आजाद ने कहा कि यात्रा समाज के हर हिस्से को छूने का पूर्ण प्रयास करेगी। यात्रा के विभिन्न पड़ावों के रूप में जगह जगह स्वामी करपात्री जी के जीवन वृत्त को लोगों के बीच साझा कर उनको 'भारत रत्न' दिलाने हेतु महा हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा।

आलोक आजाद ने कहा कि समिति द्वारा स्वामी करपात्री जी महाराज द्वारा रचित ग्रंथों को संकलित एवं संरक्षित किए जाने का भी पूरा प्रयास किया जा रहा है।

महा हस्ताक्षर अभियान में प्रमुख रूप से जांबाज हिंदुस्तानी के मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह , महामंत्री सुनील शुक्ल, मीडिया प्रभारी नवीन पुजारी, वीरेंद्र उपाध्याय, सौरभ मिश्र, अमित मिश्र, भवानी सिंह, राजन शर्मा, दीपक गिरी, सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।