जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी का कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ० नीरज त्रिपाठी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, व आराधना मिश्रा (मोना) का हृदय से आभार व्यक्त किया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी का कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 4 मार्च।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ० नीरज त्रिपाठी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, व आराधना मिश्रा (मोना) का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जनपद में बूथ से लेकर ब्लॉक व जिला तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेता हूँ और पूरे मनोयोग से काम करूंगा।

कांग्रेस जनों ने माला पहना कर व एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया।
 
इस अवसर पर डा0 वी0 के0 सिंह, जिलाध्यक्ष सेवादल महेंद्र शुक्ल, पीसीसी सदस्य डॉ0 प्रशांत देव शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर दिवेदी, मकरंद शुक्ल, विजय शंकर तिवारी, सुरेश मिश्र, रामू पांडेय, इम्तियाज, विश्वास सिंह, सलमान, उत्सव भूषण, विकास शुक्ल, प्रभाशंकर सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।