कटरा गुलाब सिंह से कानूपुर मार्ग का टेंडर आते ही चारों ओर खुशी की लहर।

कटरा गुलाब सिंह से कानूपुर मार्ग का टेंडर अखबारों में आते ही क्षेत्र में चारों ओर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस सड़क से जन जन में फिर उम्मीद जगी है की उनकी रोजमर्रा के जीवन में बेहतरी आयेगी। 
 
ग्लोबल भारत न्यूज

कटरा गुलाब सिंह से कानूपुर मार्ग का टेंडर आते ही चारों ओर खुशी की लहर।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 27 जनवरी।

कटरा गुलाब सिंह से कानूपुर मार्ग का टेंडर अखबारों में आते ही क्षेत्र में चारों ओर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस सड़क से जन जन में फिर उम्मीद जगी है की उनकी रोजमर्रा के जीवन में बेहतरी आयेगी। 

अभियान के मार्गदर्शक सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने सड़क की सफलता में जन सहयोग तथा लोक भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

सड़क पुनरोद्धार अभियान की संचालन समिति की बैठक सोशल मीडिया पर आनलाइन हुई। बैठक में सभी प्रमुख लोगों से राय लेकर विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल व सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर के मार्गदर्शन में सात सदस्यीय दल का गठन हुआ। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव, प्रधानाचार्य बंशी लाल पटेल, संयोजक लाल जी सिंह, राजीव नयन मिश्र, राहुल गौतम, हेमराज अग्रहरि व सभासद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल को शामिल किया गया।

मार्गदर्शक समाज शेखर ने सभी चयनित सदस्यों का स्वागत करते हुए सड़क पुनरोद्धार के अंतिम लक्ष्य तक निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाने का आवाहन किया। 

सड़क की दुर्दशा के चलते वर्षों से काफी कठिनाई का सामना करने वाले ग्रामीण खुश हैं । अभी सड़क जितना स्वीकृत है वह अच्छे से बन जाए यही हमारा त्वरित लक्ष्य है। आगे सड़क को जरूरत के मुताबिक चौड़ीकरण आदि के लिए प्रयास जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को जनता के साथ मिलकर विकास योजनाओं को मूर्त स्वरूप प्रदान करने की जरूरत है। जनता कंधे से कंधा मिलकर सहयोग करेगी। 

समाज शेखर ने कहा की भ्रष्ट कर्मचारियों, दलालों व अपराधियों का नेताओं के साथ गठजोड़ बन्द होना चाहिए। बल्कि जनता के साथ गठजोड़ से रामराज्य का द्वार खुल सकेगा।
 
उन्होंने क्षेत्रीय सभी जन प्रतिनिधियों व सामाजिक नेताओ को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह वत्स के प्रति मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखने हेतु आभार जताते हुए इस सफलता को जन जन के सहयोग और भागीदारी का नतीजा बताया।