प्रतापगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट/तहसील के समस्त राजस्व न्यायालयों का किया गया समय परिवर्तन

01 मई 2023 से दिनांक 30 जून 2023 तक कलेक्ट्रेट/तहसील के समस्त राजस्व न्यायालय का समय प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक रहेगा। पूर्वान्ह 10.30 बजे से पूर्वान्ह 11.00 बजे तक आधे घण्टे का मध्यान्तर (लंच) अनुमन्य रहेगा।
 
प्रतापगढ़

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 29 अप्रैल:- अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया है कि मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अनुपालन में तथा जिला बार एसोसिएशन वकील परिषद एवं जूनियर बार एसोसिएशन (पुरातन) की सहमति के आधार पर दिनांक 01 मई 2023 से दिनांक 30 जून 2023 तक कलेक्ट्रेट/तहसील के समस्त राजस्व न्यायालय का समय प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक रहेगा। पूर्वान्ह 10.30 बजे से पूर्वान्ह 11.00 बजे तक आधे घण्टे का मध्यान्तर (लंच) अनुमन्य रहेगा।

जनपद न्यायाधीश ने अपने आदेश दिनांक 26 अप्रैल 2023 के अन्तर्गत दीवानी/फौजदारी न्यायालयों का समय उक्तानुसार निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया है कि जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 28 अप्रैल 2023 के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट/तहसील के समस्त राजस्व न्यायालयों का समय 01 मई 2023 से दिनांक 30 जून 2023 तक प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक रहेगा। इसी बीच पूर्वान्ह 10.30 बजे से पूर्वान्ह 11.00 बजे तक आधे घण्टे का मध्यान्चर (लंच) अनुमन्य रहेगा। कार्यालय का समय पूर्ववत् पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 5 बजे तक चलता रहेगा।