पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पण्डित कमलापति त्रिपाठी के जन्मदिवस के अवसर पर दी गई श्रद्धांजलि।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कमलापति त्रिपाठी जी के जन्म जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन, प्रतापगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों ने पण्डित जी के चित्र पर माला पहनाकर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पण्डित कमलापति त्रिपाठी के जन्मदिवस के अवसर पर दी गई श्रद्धांजलि।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 5 सितम्बर।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कमलापति त्रिपाठी जी के जन्म जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन, प्रतापगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों ने पण्डित जी के चित्र पर माला पहनाकर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी ने कहा कि स्व. पण्डित कमलापति त्रिपाठी भारत के एक राजनेता थे और इसके साथ ही वे एक वरिष्ठ कांगेसी नेता भी थे।

कमलापति त्रिपाठी संविधान सभा के सदस्य रहे, 1971 से 1973तक वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और इसके बाद भारत के रेल मंत्री रहे।

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पण्डित जी 1921 के असहयोग आंदोलन में भाग लिए और वे कई बार जेल गए। 

उन्होंने कहा कि कमलापति त्रिपाठी हिन्दी और संस्कृत के विद्वान व ग्रंथकार थे। उन्होने ‘आज’ तथा ‘संसार’ नामक समाचार पत्रों का सम्पादन किया। उन्हे गांधी दर्शन से संबंधित पुस्तक पर मंगला प्रसाद पारितोषिक प्रदान किया गया। 

पी.सी.सी सदस्य डॉ. प्रशान्त देव शुक्ला ने कहा कि पंडित जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे वे संसदीय मामलों के अच्छे जानकार होने के साथ ही एक प्रभावशाली वक्ता भी थे l 

इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कार्यालय प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दानिश माबूद, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष उत्सव भूषण पाल, सेवादल उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, विश्वास सिंह, देवमणि पाण्डेय, प्रियम मिश्रा आदि उपस्थित रहे l