विजय पाण्डेय बने 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' के काशी प्रान्त के मंत्री।

विजय कुमार पाण्डेय रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और वर्तमान समय में प्रयागराज में रहकर आरएसएस के नगर संघचालक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

विजय पाण्डेय बने 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' के काशी प्रान्त के मंत्री।

ग्लोबल भारत न्यूज

प्रयागराज, 17 मार्च।

विजय कुमार पाण्डेय रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और वर्तमान समय में प्रयागराज में रहकर आरएसएस के नगर संघचालक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय कुमार पांडेय जी को भारत तिब्बत सहयोग मंच का प्रांत मंत्री, काशी प्रांत नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन भारत तिब्बत सहयोग मंच के कुशल मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान इंद्रेश कुमार जी तथा राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमान पंकज गोयल जी के निर्देशन में काशी प्रान्त अध्यक्ष श्रीमान आचार्य किशोर जी महाराज, महामंत्री श्रीमान मुकेश पाण्डेय जी की संस्तुति पर प्रांत सह प्रचार प्रमुख श्रीमान हिमांशु दुबे जी के प्रस्ताव से श्री विजय कुमार पांडेय जी को प्रांत मंत्री, काशी प्रांत नियुक्त किया गया।

इस बारे में पूंछे जाने पर उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को प्रदान करने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।