सर्विलांस इंस्पेक्टर ने भाजपा नेता के घर में घुसकर मारी गोली, बाल-बाल बचे भाजपा नेता

भाजपा नेता वीरेंद्र पाल सिंह यादव और सर्विलांस इंस्पेक्टर नीरज यादव के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद। विवाद में इंस्पेक्टर को घर के भीतर बना लिया गया था बंधक। पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर बमुश्किल घर से छुड़ाया इंस्पेक्टर नीरज यादव।
 
गोलीबारी

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

शाहजहांपुर, 23 जनवरी:- सर्विलांस इंस्पेक्टर ने भाजपा नेता को घर में घुसकर सरकारी पिस्टल से मारी गोली। इस गोलीबारी में बाल-बाल बचे भाजपा नेता वीरेंद्र पाल सिंह यादव। शाहजहांपुर जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव। वर्तमान में शाहजहांपुर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के ससुर हैं वीरेंद्र पाल सिंह यादव। यूपी कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के भी बेहद करीबी हैं वीरेंद्र पाल सिंह। वीरेंद्र पाल सिंह यादव और सर्विलांस इंस्पेक्टर नीरज यादव के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद। विवाद में इंस्पेक्टर को घर के भीतर बना लिया गया था बंधक। पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर बमुश्किल घर से छुड़ाया इंस्पेक्टर नीरज यादव। इंस्पेक्टर को बंधक बनाने और विवाद का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस ने इंस्पेक्टर नीरज यादव को किया निलंबित पुलिस महकमे में मचा हड़कंप थाना सदर बाजार इलाके के सेठ एनक्लेव का मामला।