सुल्तानपुर -एक लाख का इनामिया विनोद उपाध्याय पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।

प्रदेश के बड़े माफियाओं में शामिल विनोद उपाध्याय को यूपी  एसटीएफ ने किया ढेर
 
Sultanpur Encounter Vinod Upadhayay

सुल्तानपुर -एक लाख का इनामिया विनोद उपाध्याय पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।

प्रदेश के बड़े माफियाओं में शामिल विनोद उपाध्याय को यूपी  एसटीएफ ने किया ढेर

 
सुल्तानपुर। -एक लाख का इनामिया विनोद उपाध्याय पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर। एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया ढेर। प्रदेश के बड़े माफियाओं में शामिल था विनोद उपाध्याय। गोरखपुर पुलिस ने विनोद उपाध्याय पर एक लाख का इनाम किया था घोषित। गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ  में कई बड़ी वारदातों को दे चुका था अंजाम। अयोध्या जिले के मयाबाजार का रहने वाला था विनोद। देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़।


प्रेस नोट
दिनांक 05.01.2024
जनपद सुलतानपुर 

आज दिनांक 05.01.2024 को जनपद गोरखपुर के थाना गुलरिहा में पंजीकृत मु0अ0सं0 428/2023 धारा 147/386/427/504/506 भादवि0 में वांछित चल रहे 1 लाख रूपये के इनामिया अभियुक्त विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी मयाबाजार थाना महाराजगंज अयोध्या व एसटीएफ के मध्य थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हुई जिसमें विनोद उपाध्याय उपरोक्त घायल हो गया जिसको इलाज हेतु सदर अस्पताल सुलतानपुर लाया गया जहाँ डाक्टरों द्वारा बाद इलाज अभियुक्त विनोद उपाध्याय उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया । उक्त अभियुक्त के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न -भिन्न थानों में पंजीकृत हैं जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी हैं । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

मीडिया सेल 
सुलतानपुर