काबुल:मस्जिद ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर पहुंची 50,अलविदा नमाज पढ़ने के दौरान हुआ था धमाका

मस्जिद में नमाज के वक्त भीषण बम विस्फोट से हिल गई थी मस्जिद की दीवारे। यह मस्जिद अफगानिस्तान के बहुसंख्यक सुन्नी मुसलमानो का है।
 
Global bharat news

               ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

काबुल,30 अप्रैल।अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की मस्जिद में अलविदा नमाज के दौरान शुक्रवार को  हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 50 के पार पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त की है जब रमजान के पवित्र महीने की आखिरी शुक्रवार को अलविदा नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों लोग एकत्रित हुए थे  और खलीफा आगा गुल जान मस्जिद खचाखच भरी हुई थी।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद नफी ताकोर ने ज्यादा जानकारी तो नहीं दी लेकिन बताया कि कि तालिबान सुरक्षाकर्मियों ने क्षेत्र को चारो तरफ से घेर लिया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट के स्रोत का तत्काल पता नहीं चल पाया है और किसी ने भी अभी तक विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।  मस्जिद विस्फोट के बाद आसपास की इमारतें हिचकोले खाने लगी इस दौरान सैकड़ो एम्बुलेंस को घटनास्थल की ओर जाते देख लोग ढंग रह गए।  यह मस्जिद अफगानिस्तान के बहुसंख्यक सुन्नी मुसलमानों की है। 

बता दे की काबुल में अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को लगातार निशाना बनाया जाता रहा है  और हाल में कई विस्फोट हुए हैं। मस्जिदों पर इसी तरह के हमलों में देश के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाया गया है। विस्फोट में घायल होने वालों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमे 20 लोगो की हालत नाजुक है।

बता दे कि पिछले सप्ताह भी मस्जिद-धार्मिक स्कूल में विस्फोट होने से 33 शियाओं की  मौत हुई थी। जिसकी ज़िम्मेदारी आईएस सन्गठन ने लिया है। जबकि अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन ने देश के उत्तरी हिस्से में गुरुवार को हुए दो बम विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है। इन बम धमाकों के जरिये देश के अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)