प्रतापगढ़-बेकार की वस्तुओं से बच्चों ने बनाया बाइस्कोप, बढ़ाएगा ज्ञान

बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप के छात्रों ने तैयार किया चित्रदर्शी यंत्र

 
pratapgarh news live

रिपोर्ट---गौरव तिवारी(सांवददाता)

प्रतापगढ़। हुनर है तो बोलता अवश्य है। बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी सेंटर से जुड़े छात्रों ने बेकार की चीजों से एक बाइस्कोप, चित्र दिखाने का यंत्र (चित्रदर्शी) बनाया है। जो उन्हें देश और दुनिया की ज्ञान वर्धक जानकारियों से अवगत कराएगा बल्कि मनोरंजन भी करेगा। इससे पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं के सामान्य ज्ञान का स्तर बढ़ेगा।
बचपन में गांव और शहर में बाइस्कोप मनोरंजन का साधन हुआ करते थे। एक दौर था। जब बच्चे, बूढ़े महिला हो पुरुष सभी को बाइस्कोप देखना पंसद था। डमरू बजाता व्यक्ति इसे सिर पर रखकर घूमता था। यह उनकी रोज रोटी का सहारा था। यह बॉक्स के आकार का होता है। जिसके अंदर देश दुनिया की प्रसिद्ध इमारतों, महापुरुषों, खिलाड़ियों, खेल जैसे मनोरंजन के साथ ज्ञान वर्धक सामाग्री रहती थी। जो गोल गोल घूमती और लोग बॉक्स में बनी खिड़कियों से झांककर लोग अन्दर का नजर देखते थे। एक दौर के बाद यह प्रचलन से बाहर हो गया। लेकिन आज भी इसकी अहमियत है। यही सोचकर बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के छात्रों लाजू, प्रिंस, प्रिया, नैतिक, आर्यन, मानसी आदि ने टीचर की मदद से बेकार पड़ी चीज़ों से बाइस्कोप बनाया है। सेंटर के टीचर शनि का कहना है कि इस विशेष चित्रदर्शी यंत्र को बच्चों ने मिलकर बनाया है। इससे उनका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
 

यह भी  पढ़ें-----प्रेमी के 6 दोस्तो ने लड़की के साथ पहले पिया शराब,उसके बाद किया घिनौनी हरकत और इस बात पर उतारा मौत के घाट


यंत्र की खास बात 
इसमें लाइट की भी व्यवस्था की गई। ताकि बच्चों को अंधेरे में इसे देखने में कोई दिक्कत न आए। यह दफ्ती बोर्ड और अबरी जैसी चीजों के मदद से बनाया गया है।