ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशधार्मिकप्रतापगढ़

राजा भइया की अगुवाई मे बाबा साहेब के मूर्ति स्थलों का सौंदर्यीकरण – गोपाल भैया

एमएलसी प्रतापगढ़ की घोषणा से बाबा साहब के अनुयाईयों मे खुशी की लहर

राजा भइया की अगुवाई मे बाबा साहेब के मूर्ति स्थलों का सौंदर्यीकरण – गोपाल भैया

 

कमेटी गठन की घोषणा उन सभी स्थलों का होगा विकास जहां होते हैं आयोजन उनको चिन्हित कर होगा काया कल्प

प्रतापगढ़, बाबा साहेब केबजयंती पर कुंडा मे समाज सुधार समिति के आयोजन मे श्रद्धा सुमन चढ़ाने पंहुचे जनसत्ता दल के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भैया’ ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। गोपालजी ने कुंडा-बाबागंज क्षेत्र में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमाओं के स्थलों का कायाकल्प कराने की बात कही है। कुंडा में समाज सुधार समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गोपालजी ने कहा कि क्षेत्र के जिन स्थानों पर बाबा साहेब की मूर्तियां स्थापित हैं और जहां हर वर्ष जयंती मनाई जाती है, वहां आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। इनमें बिजली-पानी की सुविधा, मूर्ति स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता, पहले से बने रास्तों की मरम्मत, तथा संपूर्ण स्थल का सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।

विकास कार्यो को देखने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

कुंडा तहसील मे उन सभों स्थलों को सर्वे के आधार पर चिन्हित करने के लिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से तीन सदस्यीय सर्वे कमेटी के गठन की घोषणा की। इस कमेटी की जिम्मेदारी समाज सुधार समिति के संरक्षक महेंद्र गौतम को सौंपी गई है। उनके साथ पूर्व प्रधान फतूहाबाद विष्णुदेव गौतम और भदरी निवासी श्यामलाल गौतम को भी कमेटी में शामिल किया गया है।गोपालजी ने कमेटी को निर्देश दिए हैं कि वे कुंडा-बाबागंज क्षेत्र के सभी बाबा साहेब मूर्ति स्थलों का विस्तृत सर्वेक्षण कर रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करें, जिससे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख राजा भइया के समक्ष रिपोर्ट रखी जा सके और आवश्यक धनराशि की व्यवस्था कराकर विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज विधायक विनोद सरोज, कुंडा ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज,प्रमुख विहार पति राम चंद्र सरोज, पूर्व प्रमुख विहार अनुभव यादव,जिला पंचायत सदस्य डी.एल. यादव, विजय पांडेय डीहा,अनिल मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आर.डी. मौर्य , अमित पांडेय, युवराज सिंह मनगढ़,सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज सुधार समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button